फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Dead body of newly married woman found in Gopalganj; dowry death allegation

Bihar: कमरे में फंदे से झूलती मिली नवविवाहिता की लाश; मायके वाले बोले- दहेज के लिए ससुराल वालों ने मार डाला

Thu, 23 May 2024 01:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 23 May 2024 01:56 PM IST
सार

मामले में कटैया थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए। 

विज्ञापन
Bihar News: Dead body of newly married woman found in Gopalganj; dowry death allegation
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोपालगंज जिले कटेया थाना क्षेत्र के जमुनाहां टोला सिधरिया गांव में एक नवविवाहिता की लाश मिली है। ससुराल के कमरे में उसकी लाश फांसी के फंदे से झूलती हुई बरामद हुई है। बरामद शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर फांसी लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सिधरिया जमुनहा गांव निवासी अब्बास अंसारी की पत्नी खुशबू खातून के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दहेज के लिए मारपीट करने लगे लोग
बताया जाता है कि जिले के थावे थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव निवासी हैदर अली की बेटी खुशबू खातून की शादी दस माह पूर्व जमुनिया गांव के तसौवर साह के बेटा अब्बास के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से की थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास, ससुर, ननद द्वारा ससुराल से फ्रिज की मांग की जाने लगी। मायके वालों को खुशबू ने यह बात बताई लेकिन पैसे के अभाव में फ्रिज नहीं मिल पाया। इसको लेकर ससुराल वाले खुशबू के साथ मारपीट करने लगे। 
विज्ञापन


ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए
मायके वालों का आरोप है कि मंगलवार की देर शाम नव विवाहिता ने अपनी मां से फ़ोन कर फ्रिज की मांग पूरी नही होने पर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मारपीट करने की बात कही। मां ने आश्वासन दिया कि इस बार पैसा होने पर खरीद कर देंगे। लेकिन, बुधवार की रात सूचना मिली की उसका शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया। मामले में कटैया थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed