फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Darbhanga Lok Sabha Election 2024 BjP list gopal jee thakur vs lalit yadav of lalu yadav rjd part

Darbhanga Lok Sabha : गोपालजी ठाकुर पर भाजपा ने दिखाया भरोसा, सामने लालू के पुराने भरोसेमंद की जगह ललित यादव

Sun, 24 Mar 2024 11:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 24 Mar 2024 11:14 PM IST
सार

Bihar : भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नामो की घोषणा करते हुए दरभंगा लोकसभा से दूसरी बार गोपाल जी ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोपाल जी ठाकुर भाजपा में एक सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े थे। 

विज्ञापन
Bihar News : Darbhanga Lok Sabha Election 2024 BjP list gopal jee thakur vs lalit yadav of lalu yadav rjd part
गोपाल जी ठाकुर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से गोपाल जी ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। गोपाल जी ठाकुर का राजनीतिक सफर भाजपा के सक्रिय सदस्य के रूप में शुरू हुआ था। बाद में उन्हें पार्टी ने उनके कार्यो को देखते हुए भाजपा का जिलाध्यक्ष बना दिया। फिर गोपाल जी ठाकुर पहली बार भाजपा के टिकट पर 2010 में बेनीपुर विधानसभा का चुनाव जीते थे। लेकिन 2015 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन गोपाल जी ठाकुर भाजपा के कार्यक्रमों में लगातार सक्रिय रहे जिसका इनाम उन्हें भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद कीर्ति आजाद का टिकट काटते हुए गोपाल जी ठाकुर को लोकसभा का टिकट देकर उन्हें चुनाव लड़वाया। उन्होंने उस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अब्दुलबारी सिद्दीकी को हराकर लोकसभा पहुँचे थे।

विज्ञापन


भाजपा ने गोपाल जी ठाकुर पर फिर किया है भरोसा
भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के नामो की घोषणा करते हुए दरभंगा लोकसभा से दूसरी बार गोपाल जी ठाकुर को अपना उम्मीदवार बनाया है। विदित हो कि आज ही राष्ट्रीय जनता दल ने भी दरभंगा लोकसभा अपना उम्मीदवार की घोषणा करते हुए पूर्व मंत्री ललित कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया था। जानकार बताते हैं कि इस बार का लोकसभा चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने की संभावना है।
विज्ञापन


जानिए गोपाल जी ठाकुर पर भाजपा ने क्यों किया है भरोसा 
गोपाल जी ठाकुर दरभंगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें रेलवे के स्थायी समिति का सदस्य बनाया और परामर्शदात्री समिति के सदस्य बनाये गए। रेल मंत्रालय और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य हैं। गोपाल जी ठाकुर 2019 के लोकसभा चुनाव में दरभंगा लोकसभा सीट से 2,67,979 वोटों के अंतर से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed