{"_id":"65d0bfae5076e13053070e78","slug":"bihar-news-darbhanga-district-administration-banned-internet-social-media-ban-after-clash-in-darbhanga-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Internet Ban : हिंसक वारदातों के बाद इंटरनेट सेवा पर दो दिनों के लिए प्रतिबंध, दरभंगा में सोशल मीडिया ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Internet Ban : हिंसक वारदातों के बाद इंटरनेट सेवा पर दो दिनों के लिए प्रतिबंध, दरभंगा में सोशल मीडिया ठप
Sat, 17 Feb 2024 07:46 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:46 PM IST
सार
पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 40 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है। घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
दरभंगा में हिंसक झड़प के बाद इंटरनेट सेवा पर रोक।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा जिले में मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हुई हिंसा 10 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। दरभंगा में सोशल मीडिया के जरिए दुष्प्रचार कर हिंसा को बढ़ावा देने के प्रयास को देखते हुए जिला प्रशासन को आखिरकार इंटरनेट बैन का आदेश जारी करना पड़ा। शनिवार को शाम से ही सोशल मीडिया पर बंदिश के लिहाज से इंटरनेट सेवा ठप कर दी गई है। यह बंदिश फिलहाल 19 फरवरी तक के लिए लागू है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 40 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है। घटना में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं। शुक्रवार को दरभंगा के बिशनपुर और हायाघाट थाना क्षेत्रों में भी दो समुदायों के बीच मामूली झड़प की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ था पथराव
दरभंगा में शुक्रवार को सरस्वती मूर्ति विसर्जन करने जा रहे जुलूस पर असामाजिक तत्वों ने अचानक पथराव करन शुरू कर दिये। इस वजह से दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इस घटना में पुलिसकर्मी सहित लगभग डेढ़ दर्जन आमजन घायल हुए। यह घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार के मस्जिद के पास हुई थी। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना की पुलिस, बेनीपुर एसडीपीओ डॉ सुमित कुमार, डीएम राजीव रौशन और एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी घटनास्थल पर पहुंचे और फिर कड़ी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन
गुरूवार को झड़प के साथ घरों में भी की गई थी लूटपाट और तोड़फोड़
दरभंगा में सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तारसराय मुरिया में गुरूवार को सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों में विवाद हुआ था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव भी किया गया, जिसमें करीब आधे दर्जन लोग घायल हुए थे। उपद्रवियों ने न सिर्फ पथराव किया बल्कि सरस्वती प्रतिमा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग आधे दर्जन घरों में भी लूटपाट करते हुए तोड़फोड़ की गई थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस और जिला प्रशासन के सभी वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।