{"_id":"6801c53ff1a13e5110009917","slug":"bihar-news-cyclist-dies-in-road-accident-in-sitamarhi-truck-hits-him-bihar-local-news-updates-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, खरीदारी करने गया था, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, खरीदारी करने गया था, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
Fri, 18 Apr 2025 08:51 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 18 Apr 2025 08:51 AM IST
सार
Sitamarhi News: हादसे के बाद लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने पुलिस से ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसे में 55 साल के अधेड़ की मौत हो गई। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी महुआ गाछी के पास हुई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार, नानपुर थाना क्षेत्र के मोहनी महुआ गाछी चौक के समीप गुरुवार की रात एक रसोई गैस लदा ट्रक ने साइकिल सवार व्यक्ति को बुरी तरह रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि शख्स की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण मौके पर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दिया गया। ग्रामीण पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मामले में प्रभारी थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार, पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसा कहना है कि ट्रक चालक की तलाश में छापेमारी चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है। मृतक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के चटगौड़ा गांव निवासी स्व बुधन राय के 55 वर्षीय पुत्र सुरेश राय के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर का सामान लाने के लिए गया था
ग्रामीणों ने बताया कि घर से महुआ गाछी चौक पर घर का सामान खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया है। मौके पर उपप्रमुख मुजम्मिल हुसैन, पंचायत समिति सदस्य श्रीनारायण पंडित , सरपंच सजीव कुमार आचार्य, पैक्स अध्यक्ष मो तौकीर अहमद उर्फ लक्की समेत अन्य लोगों ने उचित मुआवजा की मांग की है।
पटना समेत 25 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात का अलर्ट, वैशाली में पेड़ गिरने से एक की मौत