Bihar News: पटना में तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत, चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर किया ऐसा; हालत गंभीर
Patna Police: घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। लोग आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाया जा रहा है। एक आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। सभी आरोपियों को स्पीडी ट्रायल के तहत जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जाएगी।
विस्तार
पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। बच्ची की हालत गंभीर है। उसे पटना के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोप है कि बच्ची के चाचा ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ हैवानियत की। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे की तलाश में छापेमारी जारी है।
घर में सो रही थी बच्ची, तभी उठाकर बाहर ले गया चाचा
मामले की पुष्टि करते हुए परसा बाजार थाना प्रभारी मेनका रानी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे बच्ची अपने घर में सो रही थी। उसी दौरान उसका 22 वर्षीय चाचा उसे उठाकर घर से बाहर ले गया और पास के खेत में अपने दो साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी (चाचा) और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Bihar News: कृषि मंत्री रामकृपाल यादव के रिश्तेदार के घर गोलीबारी, अपराधियों ने पथराव भी किया; तीन घायल
बच्ची की मां ने फांसी की सजा देने की मांग की
पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि उनकी बेटी घर में सो रही थी। इसी दौरान उसका चाचा घर में घुसकर उसे उठाकर ले गया और घर से करीब 500 मीटर दूर खेत में ले जाकर अपने दो साथियों के साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि उसी समय गांव का एक वृद्ध व्यक्ति पास के तालाब के किनारे बैठा था। बच्ची के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर उसे संदेह हुआ और उसने शोर मचाया। शोर सुनते ही तीनों आरोपी बच्ची को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बच्ची की मां ने बताया कि उसका देवर हर वक्त नशे में रहता है। शुक्रवार को भी वह नशे में था। पुलिस से अपील है कि आरोपी को फांसी की सजा दे ताकि आगे कोई भी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.