फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Crowd sets fire on truck at Beur turn in Patna; Two brothers injured in road accident bihar police

Bihar News : पटना के बेउर मोड़ पर तांडव, भीड़ ने ट्रक को फूंका; बाइक सवार दो भाइयों को कुचलने पर भड़के लोग

Wed, 22 May 2024 06:40 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 22 May 2024 06:40 AM IST
सार

Bihar: एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को जोरदार टक्कर मार दिया, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को आननफानन में अस्पताल में भर्ती कराया और फिर गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Crowd sets fire on truck at Beur turn in Patna; Two brothers injured in road accident bihar police
ट्रक में लगी आग को अग्निशमनकर्मी आग बुझाते हुए। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना के बेउर मोड़ के नजदीक बाईपास पर एक ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल डाला। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने ट्रक में आग लगा दी। घटना के बाद मौके पर पहुंची अग्नि दस्ते की पुलिस ने आग पर काबू पाया। घायल युवकों की पहचान गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के सरिस्ताबाद निवासी लाइन होटल संचालक अमर राय के बेटे राहुल कुमार और मंतोष कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


दूकान बंद कर घर लौटने के दौरान हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल और मंतोश दोनों भाई एक साथ बाइक पर सवार होकर होटल को बंदकर अपने घर लौट रहे थे। तभी 
बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गये। लोगों का कहना है कि एक्सीडेंट होने के बाद भी चालक ने ट्रक को नहीं रोका और बाइक ट्रक में फंसे हुए  लगभग 100 मीटर तक सड़क से रगड़ाते चले गये। लोगों के शोर मचाने पर चालक ने ट्रक रोका और सहचालक के साथ ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इस घटना में राहुल का पैर कटकर सड़क पर ही रह गया। आननफानन में लोगों ने दोनों  भाइयों को अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने ट्रक को किया आग के हवाले
गुस्साई भीड़ ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं ट्रक में खाना बनाने के लिए रखे सिलेंडर को भी खोल दिया, जिस वजह से आग और भड़क गई। घटना की सूचना मिलते ही गर्दनीबाग थाना और बेउर थाना और ट्रैफिक पुलिस के साथ साथ अग्निशमन की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंची और फिर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि सरकार दोनों  भाइयों का मुफ्त में इलाज कराये। पुलिस का कहना है कि चालक और उपचालक की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed