फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Criminals shot uncle and nephew in Patna; One dead, other in critical condition; Bihar Police

Bihar News : पटना में अपराधियों ने चाचा-भतीजे को गोली मारी; एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Sun, 28 Apr 2024 08:44 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 28 Apr 2024 08:44 AM IST
सार

मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि देव कुमार को अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है, जो सीने के आर-पार हो गई। उन्होंने बताया कि दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी दोनों चाचा भतीजा का पीछा करते हुए ब्रह्मचारी गांव के नजदीक पहुंचे और दोनों को गोली मार दी।

विज्ञापन
Bihar News: Criminals shot uncle and nephew in Patna; One dead, other in critical condition; Bihar Police
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के मनेर में मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने शनिवार की देर रात चाचा-भतीजे को गोलियों से भून डाला। इलाज के लिए दोनों को पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। जबकि भतीजा बुरी तरह से घायल अभी भी अस्पताल में इलाजरत है। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी का माहौल कायम हो गया। घटना की पुष्टि करते हुए मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि मामला आपसी पुराना विवाद को बताया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


बाइक से घर लौट रहे थे दोनों
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मनेर थाना के ब्रह्मचारी गांव के नजदीक देव कुमार 45 वर्ष अपने भतीजा बिट्टू के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही दोनों घर के नजदीक पहुंचे। इस बीच पीछा कर रहे अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। गोलीबारी की सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मनेर थाने को दी। सूचना मिलने के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान चाचा देव कुमार की मौत हो गई। जबकि बिट्टू का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


देव कुमार के सीने में मारी गोली
मनेर थाना प्रभारी ने बताया कि देव कुमार को अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है, जो सीने के आर-पार हो गई। उन्होंने बताया कि दो मोटरसाइकिल से चार अपराधी दोनों चाचा भतीजा का पीछा करते हुए ब्रह्मचारी गांव के नजदीक पहुंचे और दोनों को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि बिट्टू कुमार के बाह में गोली लगी है और वह घायल है। घटना का कारण पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि इस मामले में फिलहाल परिजनों से विशेष बातचीत नहीं हो पा रही है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है की पुरानी आपसी विवाद को लेकर अपराधियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरा और कई तकनीकी अनुसंधान से अपराधियों का पता लगाने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed