फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminals murder case young man killed in gang war Bhojpur bihar police investigation

Bihar News : बाइक से पीछा कर युवक को गोलियों से किया छलनी, गैंगवार में हुई हत्या; कई मामलों में था संलिप्त

Sun, 19 Jan 2025 11:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 19 Jan 2025 11:34 PM IST
सार

Murder Case : एक युवक को रात के अंधेरे में बाइक सवार लोगों ने खदेड़कर गोलियों से भून डाला। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा भी बरामद किये। अब यह भी कह रही है कि मामला गैंगवार का है। अब मामले का खुलासा जांच के बाद हो पायेगा।

विज्ञापन
Bihar News : Criminals murder case young man killed in gang war Bhojpur bihar police investigation
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के आरा में  सकडडी-नासरीगंज स्टेट हाइवे पर कुल्हड़िया फ्लाई ओवरब्रिज पर रविवार की शाम हथियारबंद अपराधियो ने बाइक सवार युवक को गोली मार हत्या कर दी। गोली पैर और गर्दन में लगी है। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोईलवर से पटना ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। मृतक की पहचान पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी निवासी राम अयोध्या राय के पुत्र धर्मेन्द्र कुमार (28) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही चांदी थानाध्यक्ष राकेश रौशन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल के पास जाम में खड़े ट्रक वालो से वस्तुस्थिति की जानकारी ली। दूसरी तरफ कोइलवर सीएचसी में पहुंचे कोईलवर थानाध्यक्ष नरोतम चन्द्र ने जख्मी का बयान लिया। युवक के रेफर होने के बाद कोइलवर और चांदी थानाध्यक्ष ने घटनास्थल पर पहुंचे और जांच में जुट गये। जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से तीन खोखा बरामद हुआ है।

विज्ञापन


गैंगवार में हुई युवक की हत्या
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोली लगने वाले युवक का पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है और वह अपने नानी के घर सकड्डी मे रहता था। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक राज घटनास्थल पर पहुंचे और थानाध्यक्ष को जांच के आदेश दिए। एसपी ने बताया कि रविवार की संध्या कोईलवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए, त्वरित कार्रवाई और आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर–2 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस का भी कहना है कि मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है। मृतक पर कितने मामले दर्ज हैं, इसकी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि गैंगवार में युवक की हत्या हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed