{"_id":"665dbf27f17448ac990b80c5","slug":"bihar-news-criminals-looted-rs-10-lakh-from-central-bank-in-saran-assaulted-cashier-bihar-police-2024-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : कैशियर को बंधक बनाकर सेंट्रल बैंक से लूटे 10 लाख रुपये, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : कैशियर को बंधक बनाकर सेंट्रल बैंक से लूटे 10 लाख रुपये, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Mon, 03 Jun 2024 06:33 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 03 Jun 2024 06:33 PM IST
सार
Bihar : लगभग 12 -14 की संख्या में अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सेंट्रल बैंक में लगभग 10 लाख रुपये लूट लिए। लूट के क्रम में अपराधियों ने ग्राहकों और बैंक कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही अपराधियों ने बैंक के कैशियर के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
छपरा में लगभग एक दर्जन से अधिक अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने सेंट्रल बैंक में लगभग 10 लाख रुपये लूट लिए। लूट के क्रम में अपराधियों ने ग्राहकों और बैंक कर्मियों को अपने कब्जे में लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं अपराधियों ने बैंक के कैशियर के साथ मारपीट भी की। घटना अमनौर थाना क्षेत्र के अपहर गांव की है। लूट को अंजाम देने के बाद अपराधी आसानी से फरार हो गए।
विज्ञापन
कैशियर के साथ मारपीट कर मोबाइल भी छीने
स्थानीय लोगों ने लूट की घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मढ़ौरा के डीएसपी राम नरेश पासवान के साथ अमनौर एवं भेल्दी थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गये। घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि लगभग एक दर्जन से अधिक की संख्या में हथियारबंद अपराधियों ने सेंट्रल बैंक में काउंटर के अंदर बैठे कैशियर के साथ मारपीट कर हथियार के बल पर लगभग 10 लाख रुपए लूटे हैं। बैंक कर्मियों का कहना है कि अपराधियों ने बंदूक के बट से मार-पीटा की। फिर कैशियर का ओप्पो मोबाइल और सहायक शाखा प्रबंधक का एक सैमसंग का मोबाइल छीन लिया। जाते - जाते उनलोगों ने सीसीटीवी के हार्ड डिस्क को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
घटना के संबंध में सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अमनौर थाना क्षेत्र के सेंट्रल बैंक से लगभग 10 लाख रुपए लूट की घटना को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है। हालांकि सूचना मिलने के साथ ही चारों तरफ से नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, क्योंकि अपराधियों की शिनाख्त करने के साथ ही गिरफ्तारी में भी अहम योगदान रहता है। हालांकि घटना के बाद कई थानों द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि बहुत जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन