फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Criminal shot dead youth murder case Ramakrishna Nagar Patna Bihar Police

Bihar News : अपराधी ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, हत्या की घटना सीसीटीवी में कैद; अब पुलिस कर रही तलाश

Tue, 27 May 2025 08:06 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 27 May 2025 08:06 PM IST
सार

Bihar : अचानक गोलियां चलने लगीं। धायं-धायं तीन गोलियां चलीं।यह घटना हर कोई देख रहा था, कि कोई शख्स दनादन तीन गोलियां मारी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई 

विज्ञापन
Bihar News : Criminal shot dead youth murder case Ramakrishna Nagar Patna Bihar Police
पटना एसएसपी अवकाश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजधानी पटना में बेखौफ अपराधी ने दिनदहाड़े एक युवक कर दी। मृतक की पहचान कुंदन कुमार के रूप में की गई है। घटना रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के चागड़ मोड़ की है। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िये -Bihar: 'बहन के सम्मान पर हमला करने वालों को दूंगा जवाब', तेज प्रताप विवाद में अनुष्का के भाई का बड़ा बयान
विज्ञापन


घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि कुंदन कुमार नाम का शख्स बाइक से जा रहा था, तभी एक शक्स ने उसे आवाज देकर रोका और फिर उसपर दनादन तीन गोलियां दाग दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। उसे मरा समझ कर अपराधी पैदल ही बड़े आराम से वहां से निकल गया। पुलिस का कहना है कि स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी को खंगाला। कुछ देर मेहनत करने पर वह घटनाक्रम भी सामने आ गया। वहां एक सीसीटीवी में सारी घटना कैद हो गई थी, जिसमें 2 मिनट 47 सेकेंड के CCTV फुटेज में सब कुछ दिख रहा है। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक शख्स पैदल आकर गोली चलाता हैअ और फिर वह पैदल ही वापस लौट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़िए -Bihar News: सीएम नीतीश कुमार का विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नाम संदेश, एक लाइन में बेटे के जन्म पर दी बधाई

घटना के संबंध में एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी में सारी घटनाएं कैद हो चुकी हैं। आरोपी की पहचान की जा रही है। बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा। एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि यह घटना किस कारण से हुई है, इसकी भी जांच की जा रही है। 

                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed