फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Cremation of Bihar Nightingale Sharda Sinha at Gulbi Ghat, Patna; State honour; Sharda Sinha News

Sharda Sinha: पंचतत्व में विलीन हुईं बिहार कोकिला, विदाई में बजे छठ गीत; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Thu, 07 Nov 2024 10:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Thu, 07 Nov 2024 10:53 AM IST
सार

Bihar News: पटना के राजेंद्र नगर आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सीएम नीतीश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हो रहा। 

विज्ञापन
Bihar News: Cremation of Bihar Nightingale Sharda Sinha at Gulbi Ghat, Patna; State honour; Sharda Sinha News
नम आंखों से बिहार कोकिला को अंतिम विदाई देते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को लोगों ने आज नम आंखों से अंतिम विदाई दी है। पटना के राजेंद्र नगर आवास पर अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सीएम नीतीश कुमार ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। गुलबी घाट के लिए अंतिम यात्रा निकल चुकी है। बेटे अंशुमान सिन्हा ने उन्हें कांधा दिया। भाजपा के पूर्व सांसद रामकृपाल यादव और विधायक संजीव चौरसिया ने भी कांधा दिया। अंतिम यात्रा में बिहार कोकिला का गाया आखिरी छठ गीत बजा। गुलबी घाट पर उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया है। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अंशुमान सिन्हा ने अपनी मां को मुखाग्नि देते वक्त फफक पड़े। इस दौरान सभी की आंखें नम थीं। घाट पर 'शारदा सिन्हा अमर रहे' के साथ-साथ छठी मईया के जयकारे भी गूंजते रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन

Bihar News: Cremation of Bihar Nightingale Sharda Sinha at Gulbi Ghat, Patna; State honour; Sharda Sinha News
बिहार कोकिला के अंतिम यात्रा में सजाया गया रथ। - फोटो : अमर उजाला
गुलबी घाट पर ही दाह संस्कार की अंतिम इच्छा थी
22 सितंबर को लोकगायिका शारदा सिन्हा के पति ब्रज किशोर सिन्हा का निधन हुआ था। उनका अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर ही किया गया था। बेटे अंशुमान सिन्हा ने बताया कि पिताजी के जाने के बाद मां का मनोबल पूरी तरह टूट चुका था। उन्होंने एक दिन बात ही बात में कहा कि मुझे भी गुलबी घाट में ही अंतिम विदाई दी जाए। इसलिए मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए गुलबी घाट पर ही दाह संस्कार किया जाएगा। 

Bihar News: Cremation of Bihar Nightingale Sharda Sinha at Gulbi Ghat, Patna; State honour; Sharda Sinha News
राजकीय सम्मान के साथ हुआ बिहार कोकिला का अंतिम संस्कार। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल ने निधन पर जताया शोक
लोकगायिका शारदा सिन्हा ने निधन पर बिहार भाजपा की ओर से कहा गया कि मां सरस्वती की वरदपुत्री, पद्म श्री, बिहार कोकिला शारदा सिन्हा से बिहार ही नहीं पूरे देश को अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि उनके जाने से लोक संगीत का एक अध्याय खत्म हो गया। वहीं बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर शारदा सिन्हा के निधन पर दुख जताया है। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री नितिन नवीन, अश्विनी चौबे विनम्र ने श्रद्धांजलि अर्पित की। 
 
विज्ञापन

Bihar News: Cremation of Bihar Nightingale Sharda Sinha at Gulbi Ghat, Patna; State honour; Sharda Sinha News
सीएम नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला

सीएम नीतीश बोले- अपूरणीय क्षति हुई है
बिहार कोकिला शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार कल होगा। पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को देखने के लिए उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी की आंखें नम थी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। उन्होंने अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्व. शारदा सिन्हा के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में ही बल्कि पूरे बिहार को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने स्व. शारदा सिन्हा की आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों, प्रशंसकों एवं अनुयाइयों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed