फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Couple commits suicide by hanging in Patna; Bihar Police recovered suicide note

Bihar News : दंपती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या; सुसाइड नोट बरामद, अब वजह तलाश रही पुलिस

Fri, 26 Apr 2024 10:36 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 26 Apr 2024 10:36 AM IST
सार

Bihar: शुक्रवार को अहले सुबह अचानक अफरातफरी का माहौल हो गया। एक दंपती ने एक साथ आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने घर के रसोईघर से एक  सुसाइड नोट भी बरामद किया है। अब वजह के साथ सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।   

विज्ञापन
Bihar News : Couple commits suicide by hanging in Patna; Bihar Police recovered suicide note
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना में दंपती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। घटना  बेउर थाना क्षेत्र के दशरथा गांव स्थित इंद्रपुरी मोहल्ले की है। मृतक दंपति की पहचान पप्पू राय और उनकी पत्नी पूजा कुमारी के रूप में की गई है।

विज्ञापन


दंपति ने की आत्महत्या 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पप्पू राय अपनी पत्नी पूजा कुमारी अपनी बेटी सहानवी के साथ विकास कुमार के मकान में किराएदार के रूप में रहते थे। पप्पू राय प्राइवेट नौकरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। पप्पू राय की एक 12 वर्ष की बेटी अपने नानी घर में रहती है, जबकि 8 वर्ष की एक बेटी उनके साथ थी। घटना के एक दिन पहले पप्पू राय की अपनी पत्नी पूजा कुमारी के साथ किसी बात को लेकर जमकर विवाद हुआ था। इसी क्रम में पप्पू राय ने सुसाइड नोट घर में रखकर शुक्रवार की सुबह दोनों पति-पत्नी फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिये।
विज्ञापन


बेटी ने बताया आत्महत्या से पहले पिता ने लिखा सुसाइड नोट
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी बेउर थाने को दी। सूचना मिलते ही बेउर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पति-पत्नी के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट को भी बरामद किया है। इस बात की पुष्टि उनकी 8 वर्ष की बेटी सहनावी ने की है, जिसमें उसने बताया कि उनके पिता ने एक सुसाइड नोट लिखा है, जो घर के किचन में रखा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं 
घटना की जानकारी देते हुए फुलवारी शरीफ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि बेउर के इंद्रपुरी मोहल्ले में पति-पत्नी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों को इस बात की सूचना दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक थाने को इस मामले में फिलहाल कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। इस वजह से आत्महत्या के क्या कारण हैं यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी विक्रम सिहाग ने बताया कि जब परिवार के लोगों के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त होगा इस आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed