फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Country liquor is being sold openly in Khagaria, big revelation in sting operation, local news

Bihar: देख रहे हैं डीजीपी साहब, खुलेआम बिक रही आपके राज्य में शराब; बेचने वाले के कहा- पुलिस लेती है खर्चा

Mon, 23 Sep 2024 09:43 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Sep 2024 09:43 AM IST
सार

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेंद्र चौक स्थित मुर्गा और मांस मंडी सहित शहर के कई स्थानों में वर्षों से देसी शराब का धंधा किया जा रहा है। पुलिस इस पर लगाम नहीं लगा पा रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Country liquor is being sold openly in Khagaria, big revelation in sting operation, local news
देसी शराब परोसता कारोबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शराबबंदी के बाद बिहार में आए दिन जहरीली शराब से मौत की खबर सुर्खियां बटोरती हैं। बावजूद सूबे के हर जिले और कस्बों में जहरीली देसी शराब का कारोबार फल फूल रहा है। इससे खगड़िया भी अलग नहीं है। गांव और कस्बा तो छोड़िए खगड़िया शहर मुख्यालय भी इससे अछूता नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि 'अमर उजाला' ने अपने स्टिंग ऑपरेशन में वो सच्चाई कैद की है, जो खगड़िया पुलिस के शराबंदी दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। शहर के नगर थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर शराब विक्रेता लोगों को ग्लासों में जहर पड़ोस रहे हैं। इनका दावा है कि पुलिस मैनेज हो जाती है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि शहर के बीचों बीच जहरीली शराब का धंधा बेधड़क बिना किसी भय के फल फूल रहा है। जबकि उक्त जगह से महज 100 मीटर की दूरी पर पुलिस की मौजूदगी है। जानिए, स्टिंग ऑपरेशन की सच्चाई...

विज्ञापन


मुर्गा मंडी में हो रहा यह गोरख धंधा 
'अमर उजाला' ने गुप्त सूचना पर नगर थाना क्षेत्र के राजेंद्र चौक स्थित मुर्गा मंडी में इसकी पड़ताल की। जहां एक मांस कारोबारी के दुकान पर देसी शराब (महुआ) बेचने वाला धंधेबाज के बारे में पता चला। मांस कारोबारी के कहने पर वह धंधेबाज देशी देसी शराब बेचने की बात को स्वीकार कर अपने गुप्त ठिकाने पर ले गया। जहां पहले से कई लोग उसका इंतजार कर रहे थे। शराब कारोबारी की हरकत 'अमर उजाला' के गुप्त कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा था। उसने एक ठाठ से प्लास्टिक के बोतल (पानी का बोतल) से देसी शराब को निकाल कर ग्राहक को पड़ोसने लगा।
विज्ञापन


दिन से लेकर देर रात तक हो रहा कारोबार
स्थानीय लोगों का कहना है कि राजेंद्र चौक स्थित मुर्गा और मांस मंडी सहित शहर के कई स्थानों में वर्षों से देसी शराब का धंधा किया जा रहा है। जो शहर के राजेंद्र चौक के आलावा बलुआही अघोरी स्थान, बखरी बस स्टैंड चौक और मथुरापुर के गांधी चौक पर हो रहा है। विडंबना यह है कि यह तीनो स्थान पर नगर थाना पुलिस की मौजूदगी है। 'अमर उजाला' ने जब राजेंद्र चौक स्थित मुर्गा और मांस मंडी में इसकी पड़ताल की तो स्टिंग में धंधेबाज ने पुलिस के पैसे लिए जाने का दावा किया। धंधेबाज ने कहा कि पुलिस उससे खर्च की वसूली करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी संज्ञान में अभी आया, यह बर्दाश्त नहीं: डीएसपी
मामले में डीएसपी सह नगर थाना अध्यक्ष अनुपेश नारायण ने कहा कि मुझे 'अमर उजाला' के माध्यम जानकारी मिली है। जो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। इस मामले में अगर सच्चाई है तो मैं खुद संबंधित लोगों और पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई करूंगा। 'अमर उजाला' का धन्यवाद जिसने मुझे इसकी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed