{"_id":"67e036a0d725aace460e65b3","slug":"bihar-news-congress-party-pawan-khera-statement-congress-not-contest-with-rjd-party-election-2025-result-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : राजद के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर साधी चुप्पी, वक्त पर करेंगे फैसला; कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : राजद के साथ चुनाव लड़ने के सवाल पर साधी चुप्पी, वक्त पर करेंगे फैसला; कांग्रेस नेता ने क्यों कहा ऐसा
Sun, 23 Mar 2025 09:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 23 Mar 2025 09:58 PM IST
सार
Election 2025 : अगर हमें बिहार को बदलना है तो हमें मौजूदा सरकार को बदलना होगा।’ इसलिए 'सरकार बदलो-बिहार बदलो’ का नारा हम यहां से दे रहे हैं। राजद के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं इसका निर्णय समय आने पर किया जायेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब बिहार को बदलना है, तो बिहार की सरकार को बदलना है। सरकार बदलो-बिहार बदलो। यह कहना है कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का जिन्होंने पटना में रविवार को प्रेस वार्ता जारी करते हुए कहा है। दरअसल 2025 में ही बिहार विधान सभा चुनाव होने हैं, इसलिए कांग्रेस अब अपने पूरे दमखम के साथ मैदान में उतरने की तैयारी में है। इस दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर जोरदार हमला किया। पवन खेड़ा ने कहा कि- अगर हमें बिहार को बदलना है तो हमें मौजूदा सरकार को बदलना होगा।’ इसलिए 'सरकार बदलो-बिहार बदलो’ का नारा हम यहां से दे रहे हैं।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: 'करीबी' ने अस्पताल संचालिका पर सात गोलियां दागीं, मौत के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले खून साफ
मौसम बदल रहा है, सरकार भी बदलेगी
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार में पिछले 20 सालों से नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। सरकार में रहकर यह लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि बिहार की अस्पतालों की हालत सबसे अधिक खराब है। यहां सिर्फ़ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य की बात नहीं है, ये बिहार के स्वास्थ्य की बात है। उन्होंने आगे कहा कि जातीय जनगणना को लेकर सरकार के लोगों ने ही सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल करके जाति जनगणना पर रोक लगवा दिया है।
विज्ञापन
आज हम यहाँ से नारा लगा रहे हैं “सरकार बदलो बिहार बदलो” बिहार में हर एक व्यक्ति है जो स्वीकार करता है कि सरकार ने उसे बेवकूफ बनाया है। पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव के पहले हम मीडिया के सामने विभिन्न मुद्दे उठाएंगे और कांग्रेस के पास मौजूद समाधान भी देंगे। प्रदेश अध्यक्ष और बिहार प्रभारी बदल गए हैं। पार्टी मजबूती के साथ काम करेगी। पवन खेड़ा ने कहा कि मौसम भी बदल रहा है। सरकार भी बदलेगी।
राजद के साथ चुनाव लड़ने के सवाल टाल गये
कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा से राजद से गठबंधन का सवाल पूछा गया, तो वो टाल गए। उन्होने कहा कि समय आने पर इसका निर्णय होगा। चुनाव में अभी 8 महीने का समय बाकी है। बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारु और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में पवन खेड़ा ने कहा कि हमें बिहार के स्वास्थ्य की चिंता है। सीएम के स्वास्थ्य की भी चिंता है। भाजपा साजिश कर पता नहीं कौन सी फाइल पर साइन करवा रही है।