{"_id":"678b2745aca3a598b5082e54","slug":"bihar-news-cm-nitish-kumar-son-nishant-asks-for-votes-for-his-father-bakhtiyarpur-patna-news-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: सीएम नीतीश के बेटे ने पिता के लिए मांगे वोट; निशांत पहली बार जनता के बीच पहुंचे, दादा का भी किया जिक्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: सीएम नीतीश के बेटे ने पिता के लिए मांगे वोट; निशांत पहली बार जनता के बीच पहुंचे, दादा का भी किया जिक्र
Sat, 18 Jan 2025 09:30 AM IST
आदित्य आनंद
कुमार निशांत, अमर उजाला नेटवर्क, पटना
कुमार निशांत, अमर उजाला नेटवर्क, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 18 Jan 2025 09:30 AM IST
सार
Nitish Kumar Son : पटना जिले के बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान निशांत ने अपने दादा के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, मेरे दादा स्वतंत्रता सेनानी थे। वह आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने पिता के समर्थन में बयान दिया है। इससे राज्य की राजनीति में नई अटकलों को बल मिला है। अब तक राजनीति से दूरी बनाए रखने वाले निशांत ने बिहार की जनता से आगामी चुनावों में नीतीश कुमार के समर्थन में वोट करने की अपील की है। उनकी यह अपील चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संकेत मानी जा रही है।
निशांत ने अपने दादा के योगदान का किया जिक्र
दरअसल, पटना जिले के बख्तियारपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान निशांत ने अपने दादा के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, मेरे दादा स्वतंत्रता सेनानी थे। वह आजादी की लड़ाई में जेल भी गए थे। इसी वजह से मुख्यमंत्री ने उन्हें राजकीय सम्मान दिया है।
क्या राजनीति में कदम रखेंगे निशांत
निशांत अब तक राजनीति से दूर रहे हैं, लेकिन उनके ताजा बयान से अटकलें तेज हो गई हैं कि वह सक्रिय राजनीति में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, नीतीश ने हमेशा वंशवाद की राजनीति से खुद को अलग रखा है। अगर निशांत राजनीति में आते हैं, तो बिहार में सत्ता संतुलन पर इसका असर पड़ सकता है। बिहार में आगामी चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।