फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar scolded and asked to get up before Narendra Modi during modi bihar visit

Modi Bihar Visit : पीएम मोदी के स्वागत में सीएम नीतीश ने ये क्या कर दिया; महिलाओं की क्लास लगाने पर सवाल

Sat, 02 Mar 2024 06:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 02 Mar 2024 06:12 PM IST
सार

Nitish Kumar : एनडीए में वापसी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पहली बार मंचासीन थे। वह पीएम मोदी का अभिवादन करने के दौरान ऐसी बात कर दी कि हंगामा मच गया है। सीएम ने डांटते हुए अपील की।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar scolded and asked to get up before Narendra Modi during modi bihar visit
पीएम मोदी को स्मृति चिन्ह भेंट करते सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार दौरा शायद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'घर वापसी' के लिए ही रुका था। प्रधानमंत्री आज बेगूसराय-औरंगाबाद आए। इस दौरान पीएम के साथ मंच शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार अपनी खुशी जाहिर करते रहे। बेगूसराय में इसी दरम्यान उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिवादन करें। यहां तक तो ठीक था, लेकिन उन्होंने जब भीड़ में शामिल महिलाओं को खड़ा होने के लिए कहा और कुछ नहीं हुईं तो उन्होंने क्लास लगाते हुए उठने कहा। यह मामला गरमा गया है। सोशल मीडिया पर सीएम का यह वीडियो शेयर किया जा रहा है। सवाल पूछा जा रहा है कि ऐसा क्यों?

विज्ञापन


अभिवादन करने वालों को देख पीएम भी खड़े हुए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी बात खत्म करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक बार फिर से स्वागत-अभिवादन किया तो अपने साथ वहां मौजूद भीड़ से भी यह उम्मीद जताई। उन्होंने बाकायदा अपील की कि प्रधानमंत्री का स्वागत-अभिवादन करें। उन्होंने कहा- "पहले खड़ा होकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का स्वागत करिए, अभिनंदन करिए।" इसके बाद उन्होंने एक तरफ की भीड़ से मुखातिब होकर कहा- "काहे सब लोग चुप हैं? खड़ा हो।" इसके बाद उन्होंने महिलाओं की भीड़ की ओर मुखातिब होकर कहा- "अरे बीच में कौन है? दो महिला बीच में काहे बैठी हुई है? खड़ा हो। अब उधर कौन बैठा हुआ है? खड़ा हो।" और सब खड़े होकर प्रधानमंत्री का अभिवादन करते, इससे पहले पीएम मोदी खुद ही हाथ जोड़े भीड़ के सामने शीश नवाते नजर आए। इसके बाद सीएम नीतीश ने भी खुशी जाहिर की और कहा- "हां चलिए, बहुत-बहुत धन्यवाद!"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बीच में इधर-उधर चले गए थे लेकिन हम फिर से आ गए
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि पीएम मोदी यहां पधारें हैं। और, आगे भी यहां आएंगे। जनता से उन्होंने कहा कि एक बात जान लीजिए कि अब आपलोगों को कह देना चाहते हैं कि इस बार लोकसभा चुनाव में बहुत बड़ी संख्या में लोग एनडीए सरकार को वोट देंगे। और, 400 से ज्यादा सीट से जीताएंगे। सीएम नीतीश कुमार ने फिर से कहा कि भाई हम बीच में इधर-उधर चले गए थे लेकिन हम फिर से आ गए हैं। हमेशा के लिए एनडीए में आ गए हैं। गिरिराज सिंह जी हमारे साथ ही न थे, 2005 से लेकर अब तक कितना काम हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed