फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar JDU MLC property attached by ED action on radha charan sah

Bihar News: भाजपा से जुड़कर भी नहीं धुले सीएम नीतीश के MLC; जदयू एमएलसी की करोड़ों की संपत्ति ED ने की अटैच

Tue, 06 Feb 2024 12:36 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 06 Feb 2024 12:36 PM IST
सार

ED Action : प्रवर्तन निदेशालय, यानी ईडी ने बिहार में सत्तारूढ़ सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के विधान पार्षद राधा चरण साह उर्फ राधा चरण सेठ पर अपनी कार्रवाई आगे बढ़ाते हुए उनकी करोड़ों की संपत्ति अटैच की है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar JDU MLC property attached by ED action on radha charan sah
ईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी से जनता दल यूनाईटेड के जुड़ने के बाद बिहार में महागठबंधन इस बात पर नजर रख रहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के विधान पार्षद राधा चरण साह उर्फ राधा चरण सेठ पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई आगे होती है या नहीं। मंगलवार को यह जवाब मिल गया, जब ईडी ने जदयू एमएलसी राधा चरण सेठ की करोड़ों की संपत्ति अटैच करते हुए इसकी खुद घोषणा की।

विज्ञापन


सेठ और उनके सिंडिकेट से जुड़े 39 करोड़ की संपत्ति अटैच
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट 2002 के तहत बिहार विधान परिषद् के सदस्य राधा चरण साह की 26.19 करोड़ रुपए की दो अचल संपत्तियों को प्राथमिक तौर पर बंधक रख लिया गया है। ब्रॉडसंस कॉमोडिटीज़ प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े हेरफेर में यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, राधा चरण सेठ के बालू सिंडिकेट में सहयोगी झारखंड के धनबाद निवासी जगनारायण सिंह उर्फ जगन सिंह व उनके पुत्र सतीश कुमार सिंह उर्फ संटू सिंह की तीन संपत्तियों को भी ईडी ने अटैच किया है। इन तीन संपत्तियों की कीमत 5.14 करोड़ के करीब आंकी गई है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के एफडी खाते को भी ईडी ने अटैच किया है। इस खाते में करीब 7.82 करोड़ हैं। इस तरह इन पिता-पुत्र की 12.96 करोड़ की संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है। यह दोनों बालू कारोबार से जुड़े आदित्य मल्टीकॉम में निदेशक समूह के अधिकारी हैं। 
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी तीनों की गिरफ्तारी
ईडी ने गलत तरीके से कमाई के मामले में राधा चरण सेठ के भोजपुर स्थित आवास पर कई बार और कई दिनों तक जांच-पड़ताल की थी। सेठ के साथ ही, बालू सिंडिकेट में इनके इन सहयोगियों के ठिकानों पर भी जांच की गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधा चरण सेठ ब्रॉडसंस कॉमोडिटीज़ और आदित्य मल्टीकॉम के सहारे अवैध तरीके से काम कर रहे थे। बिहार और झारखंड के बालू सिंडिकेट के रूप में पहचान होने के बाद ईडी ने जांच शुरू की थी। इसके बाद कई दौर की जांच चल रही थी तो कहा जा रहा था कि भाजपा से दूर होने के कारण जदयू के एमएलसी को परेशान किया जा रहा है। पिछले साल पहले, राधा चरण सेठ सितंबर में सेठ को गिरफ्तार किया गया और फिर पटना से जगन सिंह व सतीश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed