फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated Bihar Diwas 2025 event in Gandhi Maidan patna book festival

Bihar News : मुख्यमंत्री ने बिहार दिवस का किया उद्घाटन, पुस्तक महोत्सव का भी किया शुभारंभ

Sat, 22 Mar 2025 09:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 22 Mar 2025 09:24 PM IST
सार

Bihar Diwas 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में बिहार दिवस 2025 (22-24 मार्च) का उद्घाटन किया। फिर मुख्यमंत्री ने पटना पुस्तक महोत्सव का भी शुभारंभ किया। 

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar inaugurated Bihar Diwas 2025 event in Gandhi Maidan patna book festival
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार दिवस की तैयारी पूरी हो चुकी थी। अब सभी लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गांधी मैदान पहुँचने का इंतजार कर रहे थे। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ऐतिहासिक गांधी मैदान पहुंचे और वहां विभिन्न विभागों के द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से संबंधित लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा विभाग, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ग्रामीण विकास विभाग (जीविका), कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, खेल विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित पुस्तिका 'डिजास्टर रिस्क रिडक्शन रोडमैप ऑफ बिहार तथा 'मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम' (कक्षा- 9-12) का भी मुख्यमंत्री ने विमोचन किया।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News: बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन के आरओबी का हुआ शुभारंभ, उत्तर बिहार जाने वाले लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन


जीविका दीदियों से की बातचीत
ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीविका दीदियों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार में स्वयं सहायता समूह की संख्या पहले काफी कम थी। हमने वर्ष 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूह की संख्या को बढ़ाया और इसका नाम 'जीविका' दिया।उन्होंने कहा कि इससे प्रेरित होकर तत्कालीन केन्द्र सरकार ने इसका नाम 'आजीविका' किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आप सभी अच्छा काम कर रही हैं। बुलंदी के साथ आप सभी जीविका दीदियां इसी प्रकार काम करते रहिये और आगे बढ़ते रहिये। आपकी जो भी जरूरतें होगी, उसे पूरा किया जायेगा। राज्य सरकार हरसंभव मदद करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिहार दिवस 2025 का किया उद्घाटन
अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर पहुंचे और तीन दिवसीय बिहार दिवस 2025 का दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने गुब्बारे उड़ाकर लोगों का अभिनन्दन भी किया। इस मौके पर उनके साथ मंच पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुस्तक भेंटकर उनका स्वागत किया। बिहार के 113वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की थीम 'उन्नत बिहार, विकसित बिहार' रखी गयी है।


यह खबर भी पढ़ें- Bihar Diwas 2025 : बिहार दिवस की शुभकामनाएं! आज से पटना में कलाकारों का महाजुटान, किसे देखने जाना चाहेंगे आप?

पटना पुस्तक महोत्सव का फीता काटकर किया शुभारंभ 
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक महोत्सव का फीता काटकर शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रकाशनों द्वारा लगाये गये स्टॉल का निरीक्षण भी किया। आयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंटकर उनका अभिनंदन किया।

अभिजीत की आवाज सुन झूम उठे पटनावासी
इधर, बिहार दिवस के अवसर पर गांधी मैदान और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सुर साधकों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं प्रेमचंद रंगशाला में महिलाओं द्वारा नाटक के माध्यम से उनके संघर्ष और संघर्षों को दर्शाया गया। ललित कला अकादमी में भावी कलाकारों ने चित्रकला के गुण सीखे। रवींद्र भवन में नृत्यांगनाओं ने नृत्य की विविधताओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गांधी मैदान में मुख्य मंच पर बॉलीवुड सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अपने गानों से खूब झुमाया।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Diwas 2025 : बिहार दिवस की शुभकामनाएं! आज से पटना में कलाकारों का महाजुटान, किसे देखने जाना चाहेंगे आप?

इनकी रही उपस्थिति 
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, केन्द्रीय मंत्री पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, सूचना एवं जन-सम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, सहकारिता मंत्री डॉ० प्रेम कुमार, सांसद संजय कुमार झा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, शिक्षा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed