फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar gave statement in Begusarai; Pragati Yatra, Girls, Jeevika Didi

Nitish Kumar: प्रगति यात्रा में सीएम नीतीश कुमार ने क्या बोल दिया! बेगूसराय में जीविका दीदियों से थे मुखातिब

Sat, 18 Jan 2025 12:12 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Jan 2025 12:12 PM IST
सार

तीसरे चरण की प्रगति यात्रा के दौरान शनिवार को सीएम नीतीश कुमार बेगूसराय पहुंचे। यहां उन्होंने करोड़ों रुपये की योजनाओं की सौगात दी। जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने ऐसा बयान दे दिया, जो कि चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar gave statement in Begusarai; Pragati Yatra, Girls, Jeevika Didi
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे चरण की प्रगति यात्रा पर आज बेगूसराय पहुंचे हैं। अपनी यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कुछ ऐसा बयान दे दिया, जिससे वह फिर से सुर्खियों में आ गए। जीविका दीदियों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा- "पहले लड़कियां कपड़ा पहनती थी, जी? अब कितना बढ़िया हो गया। सब कितना अच्छा पहन रही हैं और बोलती है कितना बढ़िया है। पहले यह बात नहीं बोल पाती थी। अब बहुत अच्छा हो गया है। अब कितना अच्छा लग रहा है। जब महिलाएं बढ़िया कपड़ा पहनकर कार्यक्रम में उपस्थित हो रही हैं।"

विज्ञापन


विकास के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध है
सीएम नीतीश कुमार के बयान से वहां मौजूद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी और अन्य लोग भी थोड़े असहज दिखे। मुख्यमंत्री महिलाओं के ड्रेस को लेकर बोलना चाह रहे थे, लेकिन कपड़ा बोलने से मामला उलटा हो गया। जल्द सभी लोगों ने बात को संभाल लिया। सीएम की बात को सुनकर वहां मौजूद मंत्री विजय कुमार चौधरी और सम्राट चौधरी असहज होने लगे और किसी तरह से बात को संभाला। इसके बाद सीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का भी निरीक्षण किया और जीविका दीदियों से उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। सीएम नीतीश कुमार ने कहा, हम लोग हर वर्ग का विकास चाहते हैं। महिलाएं जीविका के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं और हम इस दिशा में निरंतर काम कर रहे हैं। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं के विकास के लिए भी हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं। कुछ नये काम और कराये जायेंगे।

  • सिमरिया से लखमिनियों बलिया वाया बिन्दटोली गुप्ता लखमिनियों बांघ तक सडक (बेगूसराय बाईपास) का चौड़ीकरण किया जायेगा। इससे आस-पास की आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

कांवर झील का समेकित विकास किया जायेगा जिसमें झील को जोड़ने वाले सभी नालों की उड़ाही की जायेगी तथा इसके जल प्रवाह को बहाल किया जायेगा। साथ ही कांवर झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।



अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं

  • मिथिला हाट के तर्ज पर सिमरिया घाट एवं कल्पवास मेला क्षेत्र के द्वितीय चरण का विकास किया जायेगा। इससे यहाँ के लोगों को सुविधा होगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
  • तेघड़ा-मुबारकपुर पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जायेगा।
  • बेगूसराय जिले में बखरी से बहादुरपुर (खगड़िया) बार्डर तक नये बाईपास का निर्माण किया जायेगा। इससे जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
  • बेगूसराय जिले के साम्हो में डिग्री कॉलेज स्थापित किया जायेगा। इससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed