फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar Police rifles fails during tribute to Ex minister as state funeral in bihar

Bihar Police : राजकीय सम्मान में फिर फजीहत! फायर करने आयी 11 राइफल में से सिर्फ दो गरजीं, बाकी ने साधी चुप्पी

Wed, 18 Oct 2023 06:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 18 Oct 2023 06:32 PM IST
सार

Bihar News : बिहार पुलिस की राइफल एक बार फिर उस समय फुस्स हो गई जब एक पूर्व मंत्री की अंत्येष्टि के दौरान उन्हें राजकीय सम्मान दिया जा रहा था। कुल 11 राइफलों में से मात्र 2  रायफल ही गरज सकीं।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar Bihar Police rifles fails during tribute to Ex minister as state funeral in bihar
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के अंत्येष्टि के दौरान राजकीय सम्मान में फायर करते सिपाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजकीय सम्मान के समय बिहार पुलिस के राइफल ने एक बार फिर में फिर बिहार सरकार की फजीहत कराई है ! फायर करने आयी 11 राइफल में से सिर्फ 2 राइफल ही राजकीय सम्मान में सम्मान कर सकीं। बाकी राइफल फिर फुस्स हो गई। यह तब हुआ जब रोहतास जिले के करगहर में बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के अंत्येष्टि के दौरान राजकीय सम्मान को लेकर राइफल से फायरिंग करते हुए उन्हें सम्मान दिया जा रहा था।

विज्ञापन


एसपी डीएम के सामने राइफल ने दिया धोखा 
रोहतास जिला के करगहर में बुधवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के अंत्येष्टि के दौरान राजकीय सम्मान को लेकर जब राइफल से फायरिंग की जाने लगी तो 11 राइफलों में से मात्र दो राइफल से ही फायर हो सकी, बाकी 9 राइफल से फायर नहीं हो सका। इस दौरान DM नवीन कुमार तथा SP विनीत कुमार भी वहां मौजूद थे। उन दो राइफल के द्वारा फायर के बाद अंत्येष्टि की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


इससे पहले भी नहीं चल पाई थी गोली 
आज की यह घटना पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी बिहार सरकार के राइफल कई मौकों पर धोखा दे चुकी है। खासकर अंत्येष्टि के दौरान कई बार बिहार सरकार के पुलिस की राइफल फेल हो चुकी है। इस बार रोहतास जिला के करगहर के देव खैरा गाँव में यह दृश्य देखने को मिली। एक तरफ बिहार पुलिस को हाईटेक करने की बात की जा रही है, वहीं दूसरी ओर पुलिस की राइफल से फायरिंग ही नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में पूर्व मंत्री रामधनी सिंह का हुआ था निधन
पूर्व मंत्री रामधनी सिंह का निधन मंगलवार को पटना में हो गया था। इसके बाद बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि उनके पैतृक गाँव में की गई। इस दौरान राजकीय सम्मान की घोषणा की गई थी, लेकिन जब बंदूक से सलामी दी जाने लगी तो 11 रायफल में से मात्र दो राइफल ही फायर कर सके। बाकी 9 फायर खामोश ही रह गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed