फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CM Nitish Kumar bihar cabinet reshuffle bjp party dilip jaiswal resign before new cabinet bihar

Bihar Cabinet: बजट से पहले भाजपा के कद्दावर मंत्री का इस्तीफा; चार बजे होगा नीतीश कुमार मंत्रिमंडल का विस्तार

Wed, 26 Feb 2025 10:51 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 26 Feb 2025 10:51 AM IST
सार

Bihar News : 28 फरवरी को बिहार बजट सत्र की शुरुआत से पहले बिहार भाजपा के एक मंत्री का इस्तीफा गया है। अब शाम चार बजे नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ विस्तार भी हो जाएगा। राजभवन में इसको लेकर तैयारी हो चुकी है।

विज्ञापन
Bihar News : CM Nitish Kumar bihar cabinet reshuffle bjp party dilip jaiswal resign before new cabinet bihar
मंत्री दिलीप जायसवाल और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजभवन के स्तर पर अभी मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी नहीं है, लेकिन अब ऐसा हो जाएगा। ऐसा इसलिए कि 'एक व्यक्ति, एक पद' के फॉर्मूले के तहत भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह भाजपा से एक कद्दावर चेहरे के साथ आज शाम चार बजे नीतीश कुमार सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार कर लिया जाएगा। यानी चार बजे नए मंत्री शपथ लेंगे।

विज्ञापन


दिलीप जायसवाल ने की इस्तीफे की पेशकश
28 फरवरी से बिहार विधानमंडल का बजट सत्र शुरू हो रहा है। उसके पहले 25 फरवरी को अचानक नीतीश कुमार मंत्रिपरिषद् की बैठक हुई तो यह मान लिया गया कि अब अगले बजट को लेकर सरकार तैयारी में है। इस बीच 26 फरवरी को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पहली बार अपने मुंह से कह दिया कि वह 'एक व्यक्ति, एक पद' के फॉर्मूले के तहत संगठन का काम करेंगे और मंत्रिपरिषद् से इस्तीफा दे देंगे। इसके बाद ही फिज़ा में मंत्रिमंडल विस्तार की खबर तेजी से उछली। कुछ ही देर बाद जायसवाल का इस्तीफा राजभवन भी चला गया। राजभवन को पहुंचे इस्तीफे के साथ ही मंत्रिमंडल के नए सदस्यों के शपथ के लिए राज्यपाल से समय भी मांगा गया है।
विज्ञापन

मंत्री दिलीप जायसवाल ने दिया इस्तीफा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर विचार विमर्श चल रहा
इधर, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में नए मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर विचार विमर्श किया जा रहा है और जल्द ही इस प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद, यह देखने वाली बात होगी कि सरकार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह देती है या फिर किसी अन्य रणनीति पर काम करती है। वहीं जिन मंत्रियों के पास एक से अधिक विभाग है, उसमें भी फेरबदल होने की संभावना है। जुलाई में जब जायसवाल को बिहार भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया, तभी से उनके इस्तीफे का इंतजार था क्योंकि पार्टी में कोई एक व्यक्ति एक ही बड़े पद पर रह सकता है।  



मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण का खास ध्यान
सूत्रों की मानें तो आगामी विधानसभाा को देखते हुए नीतीश सरकार में इस बार छह से सात चेहरों को मंत्री बनने का मौका मिल सकता है। इस विस्तार में भाजपा कोटे से पांच से छह और जदयू कोटे से एक मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इधर, जीतन राम मांझी की पार्टी के ओर से भी एक और मंत्री मद की मांग हो रही है। सूत्र बता रहे हैं कि मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा जा रहा है। संभवना है कि अगड़ी जाति (राजपूत और भूमिहार) से दो मंत्रियों को मौका मिल सकता है। वहीं अतिपिछड़ा वर्ग से भी दो और पिछड़ा वर्ग से एक को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। कुर्मी समाज के एक प्रतिनिधि को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed