फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar news : CM Nitish Kumar Bihar cabinet decision today

Bihar Cabinet : प्रतियोगी छात्रों और गरीब परिवारों के लिए नीतीश सरकार ने खोले रास्ते

Tue, 16 Jan 2024 06:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Jan 2024 06:43 PM IST
सार

Bihar Cabinet : कैबिनेट बैठक में प्रतियोगी छात्रों और गरीब परिवारों के लिए नीतीश सरकार ने रास्ते खोल दिए हैं। ट्रांसप्लांट कराने वालों को राहत समेत 18 लोकलुभावन फैसले लिए गये।

विज्ञापन
Bihar news : CM Nitish Kumar Bihar cabinet decision today
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री परिषद की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ. एस सिद्धार्थ ने सूचना भवन में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मंत्रिपरिषद् की बैठक में कुल 18 एजेंडों पर निर्णय लिया गया। इसमें विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों के आर्थिक विकास के लिए बिहार लघु उद्यमी योजना की स्वीकृति दी गई। संसाधन विभाग के अंदर आने वाले बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना 2011 में संशोधन के फलस्वरूप बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना (संशोधन) 2024 को लागू करने की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत इनको किया गया शामिल 
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत "मुख्यमंत्री अत्यंत पिछड़ा वर्ग सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत पूर्व से सम्मिलित परीक्षाओं के अतिरिक्त संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली, केन्द्रीय कर्मचारी चयन आयोग, विभिन्न राज्य लोक सेवा आयोग, विभिन्न बैंकिंग सेवा भर्ती बोर्ड (आईबीपीएस) और विभिन्न रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा विभिन्न प्रतियोगिता (प्रारंभिक) परीक्षा को सम्मिलित किया गया। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले राज्य के अत्यंत पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को निर्धारित दर के अनुसार प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराने एवं कुल  9,79,50,000 रुपए अनुमानित वार्षिक व्यय की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना को मिली स्वीकृति
नगर विकास एवं आवास विभाग के अन्तर्गत नगर परिषद्, मोकामा क्षेत्र से जल निकासी के लिए सेंटेज सहित कुल ₹40,56,15,100 की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना को स्वीकृति प्रदान करते हुए कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित करने की स्वीकृति दी गई।


गुर्दा प्रत्यारोपण मरीजों को मिलेगा चिकित्सीय अनुदान
स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के माध्यम से गुर्दा रोग के अंतर्गत गुर्दा प्रत्यारोपण का सफल चिकित्सोपरांत प्रत्येक मरीज के लिए नियमित दवा सेवन हेतु मात्र प्रथम वर्ष के लिए छह छह माह पर दो किश्तों में कुल 2,16,000 रुपए मात्र चिकित्सीय अनुदान की स्वीकृति दी गई।

बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, पटना में 07 नए पदों का होगा सृजन
पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के ही तहत बिहार राज्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम, पटना में कुल वार्षिक व्यय 71,61,240 रुपए पर कुल 07 नए पदों के सृजन एवं प्रशासनिक संरचना के पुनर्गठन की स्वीकृति दी गई। इसके अलावा कृषि विभाग के अन्तर्गत बिहार उद्यान अधीनस्थ सेवा प्रखंड उद्यान पदाधिकारी भर्ती, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त्त नियमावली, 2024 की स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed