फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish and Tejashwi Yadav left for Delhi on the same flight, Chirag said - Modi will become PM

Bihar LS Polls : एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे नीतीश और तेजस्वी, मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार तो बनेगी ही

Wed, 05 Jun 2024 02:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Jun 2024 02:09 PM IST
सार

दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू नेताओं के साथ बैठक की। इसमें ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish and Tejashwi Yadav left for Delhi on the same flight, Chirag said - Modi will become PM
सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव फ्लाइट में एक ही साथ दिखे। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

चुनाव परिणाम आते ही बिहार की सियासी गलियारी में हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पूरे देश की निगाहें उनपर टिकी हैं। मंगलवार शाम उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सीएम नीतीश कुमार से मिलने गए थे। आज सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो चुके हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस फ्लाइट से सीएम नीतीश कुमार जा रहे थे, उसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी थे। दोनों नेता एक साथ दिल्ली पहुंचे। इस दौरान एक तस्वीर भी सामने आई। इसमें दोनों नेता एक-दूसरे के बगल में बैठे दिख रहे हैं। उड़ान भरते वक्त तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार सीट के पीछे बैठे हुए थे। वहीं एक दूसरी तस्वीर सामने आई। इसमें तेजस्वी सीएम नीतीश कुमार के बगल में बैठे दिखे। दोनों दिग्गजों के साथ दिल्ली जाने से सत्ता के गलियारे में कयासों का बाजार गर्म हो गया है। 

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार के साथ जदयू सांसद संजय झा भी दिल्ली पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार तो बनेगी ही। यह कहते हुए वह आगे बढ़ गए। इधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि थोड़ा धैर्य रखिए। अभी देखते रहिए आगे क्या होगा।
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू नेताओं के साथ बैठक की
इधर, दिल्ली जाने से पहले सीएम नीतीश कुमार ने अपने आवास पर जदयू नेताओं के साथ बैठक की। इसमें ललन सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, सांसद कौशलेंद्र कुमार, LJP(R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत कई नेता मौजूद रहे। हालांकि, बैठक में क्या हुआ? इसका खुलासा नहीं हो पाया। चिराग पासवान ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि हमसभी लोग बधाई देने पहुंचे थे। जिस तरह से सीएम नीतीश कुमार ने हमारे गठबंधन को मजबूती देने का काम किया। हमारा तो बिहार में प्रदर्शन रहा। उसका श्रेय जितना पीएम मोदी को जाता है उतना ही हमारे मुख्यमंत्री को भी जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसी को कहीं से कोई ऑफर नहीं मिल रहा है
चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए एकजुट है। किसी को कहीं से कोई ऑफर नहीं मिल रहा है। एनडीए का घटन दल मजबूती सरकार बना रहा। यह सरकार मजबूती से पांच साल चलेगी। अब हमलोग तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वह अभी नादान हैं। उन्हें जमीनी समझ नहीं है। वह मुझे हाजीपुर हारने की शुभकामना दे रहे थे। लेकिन, जनता का आशीर्वाद मेरे साथ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed