फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Clash between two parties in Aurangabad, many people dead in land dispute bihar police

Bihar News : चार कट्ठा जमीन के विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प, दो की मौत, एक गंभीर

Fri, 15 Nov 2024 06:02 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 15 Nov 2024 06:02 PM IST
सार

Bihar : चार कट्ठा जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पुछात्च कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News : Clash between two parties in Aurangabad, many people dead in land dispute bihar police
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

औरंगाबाद में भूमि विवाद में दो युवकों की लाठी-डंडे और लोहे के रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस घटना में एक शख्स घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए       हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना ओबरा थाना क्षेत्र के घोड़दौड़ गांव की है। मृतकों की पहचान घोड़दौड़ निवासी बिंदेश्वर सिंह के पुत्र राजू सिंह(26) एवं रामता सिंह के पुत्र पप्पू सिंह(32) के रूप में की गई है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


दो लोगों की इलाज के दौरान मौत 
बताया जाता है कि घोड़दौड़ निवासी बिंदेश्वर सिंह एवं रामता सिंह के बीच चार कट्ठा जमीन की खरीद को लेकर कुछ माह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। हिंसक झड़प में चले लाठी-डंडे और रॉड के प्रहार से  राजू सिंह, पप्पू सिंह एवं बिंदेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। वही घटना की सूचना मिलते ही ओबरा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओबरा लाया, जहां प्रारंभिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस दौरान घायल राजू सिंह की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल पप्पू सिंह को बेहतर इलाज के लिए रोहतास के जमुहार स्थित एक प्राईवेट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से भी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरो ने बेहतर इलाज के लिए उतर प्रदेश के वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद तीसरे घायल बिंदेश्वर सिंह का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


एक ही शख्स से दोनों पक्ष जमीन खरीदने का कर रहे दावा 
इस घटना में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो लोगों रमता सिंह एवं अनिल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों ने बताया कि गांव के ही मनोज सिंह की एक जमीन थी, जिस पर दोनों पक्षों द्वारा अपने-अपने कब्जे को लेकर अवसर विवाद होता रहता था। रमता सिंह द्वारा कहा जाता था कि उस जमीन को खरीदने के लिए हमने पैसा दिया है। वहीं बिंदेश्वरी सिंह के द्वारा भी कहा जाता था कि इस जमीन को खरीदने के लिए हमने पैसा दिया है। दोनों जमीन पर अपना-अपना कब्जा जमाने  को लेकर विवाद किया करते थे।इस बीच बिंदेश्वरी सिंह द्वारा विवादित जमीन पर खलिहान लगाने की बात की जा रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बात बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुँच गया। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार 
मामले की जानकारी  मिलते ही दाउदनगर के एसडीपीओ कुमार ऋषिराज दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच करने में जुट गए। एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीनी विवाद पहले से चल रहा था। इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। एसडीपीओ का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों से दो लोगों को पकड़ा गया है। एक व्यक्ति रमता सिंह को जेल भेजा जा रहा है। वहीं दुसरे आरोपी अनिल सिंह से पूछताछ जा रही है। मामले के वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान के लिए एसआईटी का गठन किया जा रहा है। मामले में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वही प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि एक पक्ष से मृतक राजू सिंह की भाभी राखी देवी के बयान पर 10 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में गाय बांधने के विवाद होने की बात कही जा रही है लेकिन जांच के दौरान चार कट्ठा की जमीन को लेकर विवाद की बात सामने आई है। मामले में अभी दूसरे पक्ष से कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वही पूरा गांव दहशत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed