फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Child murdered before kidnapping in Samastipur, bihar police

Bihar News :  तीन दिनों से लापता बच्चे का शव मकई खेत से बरामद, शादी कार्यक्रम से हुआ था अपहरण

Sat, 27 Apr 2024 08:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 27 Apr 2024 08:27 PM IST
सार

Bihar police : पड़ोस में शादी का माहौल था जिसमें पड़ोस का 6 वर्ष का एक बच्चा भी था। जयमाला के समय तक वह वहीं था। इसके बाद वह लापता हो गया। अब मकई के खेत में उसकी लाश मिली है। परिजनों का आरोप है कि बच्चे का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है।

विज्ञापन
Bihar News : Child murdered before kidnapping in Samastipur, bihar police
घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में तीन दिनों से लापता  6 वर्ष के एक बच्चे का शव मकई के खेत से बरामद हुआ। घटना ताजपुर थाना क्षेत्र के चंदौली गांव की है। बच्चे की पहचान परविंदर राम के पुत्र अरविंद कुमार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शादी कार्यक्रम से हुआ था गायब 
घटना के संबंध में  मृतक के पिता ने बताया कि उनके घर के बगल में 25 अप्रैल को शादी थी, जिसमें उनका पुत्र गया हुआ था। जयमाला के समय तक वह देखा गया था। उसके  बाद वह अचानक गायब हो गया। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद 26 अप्रैल को घटना की जानकारी ताजपुर पुलिस को दी गई। इस मामले में ताजपुर पुलिस ने एक सन्हा दर्ज किया।
विज्ञापन


तीन दिन बाद खेत में मिली बच्चे की लाश 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को जब लोग खेत की और गये तो लोगों ने मकई के खेत में अरविन्द के शव को देखा तो परिवार के लोगों को जानकारी दी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही पारिवारिक के सदस्यों के बीच कोहराम गया। पुलिस का कहना है कि शव देखने से ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या करीब 2 दिन पहले ही कर दी गई थी। पुलिस ने शव जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
घटना के संबंध में ताजपुर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ताजपुर थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम ने बताया कि बच्चे का अपहरण और फिर उसकी हत्या के क्या कारण हो सकते हैं, फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Bihar News : Child murdered before kidnapping in Samastipur, bihar police
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed