फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Child died after falling from the cot, Tantrik woman claims to bring him back to life

Bihar News: चारपाई से गिरने से हुई बच्चे की मौत, तांत्रिक महिला ने किया जिंदा करने का दावा; शव कब्र से निकाला

Sat, 21 Jun 2025 05:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिमी चंपारण Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 21 Jun 2025 05:12 PM IST
सार

Bihar: घटना की जानकारी मिलते ही बगहा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शव को पुनः दफनाया और तांत्रिक महिला ज्ञानती देवी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, महिला की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की

विज्ञापन
Bihar News: Child died after falling from the cot, Tantrik woman claims to bring him back to life
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पश्चिम चंपारण बगहा अनुमंडल के खैर पोखरा गांव में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां अंधविश्वास के चलते एक मृत बालक का शव दोबारा कब्र से बाहर निकाल लिया गया। मामला शुक्रवार का है, जब गांव के सुखदेव पटेल के 12 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार की चारपाई से गिरने के कारण मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शव को गांव में ही दफनाया गया।

विज्ञापन

लेकिन शनिवार को मामला अंधविश्वास की ओर मुड़ गया। गांव में ज्ञानती देवी नामक एक तांत्रिक महिला पहुंची और दावा किया कि वह मृत बालक को दोबारा जीवित कर सकती है। शोकाकुल परिजन उसकी बातों में आ गए। ग्रामीणों की मदद से बच्चे का शव फिर से कब्र से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन

इसके बाद तांत्रिक महिला ने शव को जमीन पर रखकर उसके चारों ओर एक रेखा खींची, अगरबत्तियां जलाईं और मंत्रोच्चार शुरू कर दिया। उसने सरसों के दाने समेत अन्य तांत्रिक वस्तुएं शव पर फेंकीं। यह दृश्य देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यहां तक कि रेलवे ट्रैक पर भी लोग पहुंच गए, जिससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। भीड़ में मौजूद किसी ने भी इस अंधविश्वास पर सवाल नहीं उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही बगहा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए शव को पुनः दफनाया और तांत्रिक महिला ज्ञानती देवी को हिरासत में ले लिया। हालांकि, महिला की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद हालात काबू में आए।


पढ़ें:  उपेंद्र कुशावाहा को लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी देने वाला निकला पूर्व सहयोगी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने अंधविश्वास के खिलाफ जताई सख्ती

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए अत्यंत घातक हैं। अंधविश्वास और झूठे दावों से लोग खुद को और समाज को नुकसान पहुंचाते हैं। हमने तांत्रिक महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

अंधविश्वास का वीभत्स चेहरा

यह घटना केवल एक बच्चे की दुखद मौत तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह समाज में गहराई तक फैले अंधविश्वास की भयावह हकीकत को भी उजागर करती है। दुख की इस घड़ी में जब परिजनों को सहानुभूति और संवेदनशील सहयोग की जरूरत थी, तब तांत्रिक महिला ने उन्हें झूठी आशा देकर और पीड़ा दी। अब यह प्रशासन और समाज की संयुक्त जिम्मेदारी है कि ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई कर लोगों को जागरूक किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed