फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Child burnt alive in Jamui, all goods with home burnt to ashes,bihar police

Bihar News : घर में लगी आग, जिंदा जला मासूम, एक लाख से अधिक का सामान जलकर राख

Mon, 01 Apr 2024 08:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 01 Apr 2024 08:58 PM IST
सार

Bihar : घर के सभी लोग मजदूरी करने चले गये थे। 6 वर्ष का बच्चा घर में सोया हुआ था। तभी अचानक घर में आग लग गई और देखते ही देखते पूरा घर जलकर राख हो गया। इस अगलगी में वह मासूम भी जलकर रख हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : Child burnt alive in Jamui, all goods with home burnt to ashes,bihar police
घर में जिंदा जला मासूम। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जमुई के एक गांव में अचानक आग लग गई। इस अगलगी में घर में सो रहा 6 वर्ष का एक मासूम बच्चा जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गहलौर तुरी टोला निवासी विमल तुरी का पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड अंतर्गत पुरसंडा पंचायत के गहलौर गांव स्थित तुरी टोले की है।

विज्ञापन


घर में जिन्दा जल गया मासूम 
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि गहलौर गांव के ब्रह्मदेव नगर के तुरी टोला निवासी विमल तुरी और परिवार के अन्य सदस्य काम करने चले गये थे। तभी अचानक आग घर के सटे बिचाली में लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने आग से निकल रहे धुआं को देखकर उधर दौड़ पड़े, लेकिन पानी की कमी के कारण फूस का घर और बिचाली पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं घर में सो रहा मासूम रोहित कुमार जिंदा जल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा घर में रखा अनाज, कपड़ा सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


दादा के सामने जल गया पोता
मृतक बच्चे के दादा कामेश्वर तुरी ने बताया कि वह बगल में काम कर रहे थे तभी आग काफी तेज से धधकने लगा। आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोग शोर मचाकर वहां पहुंचे। तब तक आग ने काफी विकराल रूप धारण कर लिया था। इस दौरान पानी की कमी के कारण काफी देर बाद पानी दूर के बोरिंग से लाकर आग पर काबू पाया गया। लेकिन तबतक घर में सो रहा 6 वर्षीय मासूम रोहित कुमार की जलकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ ने दिया सरकारी सहयोग देने का आश्वासन 
घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी भास्कर रंजन दिवाकर घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का आकलन किया। मृत बच्चे को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सीओ ने बताया कि घटना काफी हृदय विदारक है। एक मासूम बच्चे की जलकर मौत हो गई है। अंचलाधिकारी भास्कर रंजन दिवाकर ने कहा कि जो भी सरकारी प्रावधान होंगे, वह पीड़ित परिवार को दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed