Sawan 2024 Name Plate : बिहार में भी कांवड़ यात्रा मार्ग में नेमप्लेट लगे? केंद्रीय मंत्री ने कह दिया साफ-साफ
Bihar News : दो दिन पहले जदयू नेता केसी त्यागी ने बिहार से बाबाधाम को सबसे खास कांवड़िया मार्ग बताया था। अब केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कांवड़ यात्रा के नेमप्लेट विवाद पर साफ राय जाहिर कर दी है। कहा- पहचान जरूरी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार में शामिल और बिहार में सत्ता के केंद्र में बैठे जनता दल यूनाईटेड के दिग्गज केसी त्यागी ने कांवड़िया मार्ग में नेमप्लेट विवाद पर सवाल के जवाब में कहा था कि उत्तर प्रदेश से ज्यादा महत्वपूर्ण रास्ता बिहार में अजगैबीनाथ से झारखंड के देवघर स्थित बाबा धाम तक है। उसके बाद बिहार के कांवड़िया मार्ग में नेमप्लेट की बात बार-बार उठने लगी। इस बात को अब हवा मिल गई है, जब केंद्रीय मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने इससे जुड़े सवाल के जवाब में उदाहरण सहित बताया कि नाम ही तो पहचान है। नाम बताने में हर्ज नहीं है।
जीतन राम मांझी ने कहा कि कौन विरोध कर रहा है? और क्या कर रहा है? उससे मेरा मतलब है। मेरा कहना है कि हर दुकान पर दुकानदार नाम और पता लिखकर रखा जाए तो इससे हर्ज ही क्या है? इसे धार्मिक दृष्टिकोण से क्यों देखा जा रहा है। इससे ऐसा भी होता है कि बहुत से मिठाई की दुकान पर जाते हैं तो इन्हें ढूढ़ने में आसानी रहती है। दुकानदान का नाम बताने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए। इसे धार्मिक रंग नहीं देना चाहिए।
नीतीश कुमार पर कसा तंज
केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लेते हुए कहा कि हम धन्यवाद देना चाहते हैं नीतीश कुमार जी को, जब हम 2015 में अलग हुए और पार्टी बनाया तो उन्होंने (नीतीश कुमार) कहा कि अरे जीतन मांझी से पार्टी चलेगी? उसके पास ना पैसा है, ना कौड़ी है, कैसे चलाएगा पार्टी? और आज हम गर्व के साथ कहते हैं कि प्रधान सचिव के साथ-साथ हमारे राष्ट्रीय नेता ने भी यह कह रहे हैं कि आज हमारी पार्टी चल नहीं रही है, बल्कि दौड़ रही है। और इस दौड़ को संभालने में आप लोगों का हाथ है। इसलिए आप लोगों का अभिनंदन होना चाहिए। मैं आप सभी का अभिनंदन करता हूं।