{"_id":"6720bbb3c6c1f272380e9869","slug":"bihar-news-cbi-chargesheeted-five-accused-including-principal-income-tax-commissioner-dhanbad-patna-news-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्रधान आयकर आयुक्त सहित कुल पांच को सीबीआई ने किया चार्जसीट, रिश्वत लेते हुए हुई थी गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्रधान आयकर आयुक्त सहित कुल पांच को सीबीआई ने किया चार्जसीट, रिश्वत लेते हुए हुई थी गिरफ्तारी
Tue, 29 Oct 2024 04:10 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 29 Oct 2024 04:10 PM IST
सार
Bihar : सीबीआई की टीम ने पटना और धनबाद के तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। अपने कार्यालय में 10 लाख रुपये घूस की राशि ले रहे थे, तभी यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
पटना में सीबीआई की टीम ने पटना और धनबाद के तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त सहित कुल पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया है। सीबीआई की टीम ने इस मामले को लेकर 26 अगस्त 2024 को प्राथमिकी दर्ज कर करवाई थी।
विज्ञापन
दस लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
इस संबंध में सीबीआई की टीम ने बताया कि आरोपी तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त संतोष कुमार को एक व्यक्ति से दस लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। सीबीआई के अनुसार संतोष कुमार पटना आयकर भवन स्थित अपने कार्यालय में 10 लाख रुपये घूस की राशि ले रहे थे। तभी पूर्व से मिले सूचना के आधार पर उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल सीबीआई आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
यह हैं आरोपी
उन आरोपियों में तत्कालीन प्रधान आयकर आयुक्त (पीसीआईटी) संतोष कुमार, गुरपाल सिंह, गुरपाल सिंह (निजी व्यक्ति), राजीव कुमार उर्फ़ चीकू (निजी व्यक्ति), अशोक चौरसिया (निजी व्यक्ति) और डॉ. प्रणय पुरबे (निजी व्यक्ति) शामिल हैं। फिलहाल सीबीआई की टीम उन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन