फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : CBI arrested railway officer, allegation of taking bribe of two lakh rupees.indian railway.

East Central Railway : रेलवे का अफसर घूस लेता हुआ रंगे हाथ गिरफ्तार, जानें किस बात पर मांगी थी कितनी घूस

Tue, 16 Jan 2024 11:57 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 16 Jan 2024 11:57 PM IST
सार

Bihar : CBI ने रेलवे के एक बड़े अधिकारी को गिरफ्तार किया है। इसको लेकर एक साथ हाजीपुर और पटना में छापेमारी की गई है। फ़िलहाल उस बड़े अधिकारी को सीबीआई अपने साथ ले गई है। 

विज्ञापन
Bihar News : CBI arrested railway officer, allegation of taking bribe of two lakh rupees.indian railway.
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर का जोनल कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीआई की टीम ने मंगलवार की देर शाम पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के जोनल कार्यालय में छापेमारी कर रेलवे अधिकारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अधिकारी भंडार विभाग के मुख्य सामग्री मैनेजर सुनील कुमार गांधी बताये जाते हैं। जानकारी के मुताबिक़ सीबीआई की एक टीम ने सुनील कुमार गांधी के पटना स्थित उनके आवास पर भी रेड किया है जहां से दो लाख रुपया नगद बरामद किया गया है। सुनील कुमार गांधी टेंडर मैनेज करने के नाम पर रिश्वत ले रहे थे, जिसकी शिकायत सीबीआई को मिली थी। हालांकि सीबीआई की तरफ से अभी तक इसका कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम ने छानबीन करने के बाद मैनेजर सुनील कुमार गांधी को अपने साथ ले गई है। टीम पहले भी जोनल कार्यालय के भंडार विभाग में छापेमारी और छानबीन कर चुकी है। वही मैनेजर के वाहन को भी सीबीआई ने जप्त कर लिया है।

विज्ञापन


पूर्व मध्य रेल क्षेत्र में पहले भी हो चुकी है CBI की छापेमारी 
पूर्व मध्य रेल क्षेत्र के समस्तीपुर में इससे पूर्व भी रेलवे के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई के द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। 9 दिसंबर 2023 को शनिवार को सीबीआई की टीम ने समस्तीपुर के रेलवे यांत्रिक कारखाना पहुंचकर सीनियर सेक्शन इंजीनियर मंटू कुमार को 20 हजार रुपया रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


अगस्त महीने में भी हुई थी सीबीआई की कार्रवाई 
2023 के अगस्त महीने में पूर्व मध्य रेलवे में  CBI के द्वारा बड़ी करवाई की गई थी, जिसमें रेलवे के तीन अफसरों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। रेल अफसरों के साथ ही कोलकाता की एक प्राइवेट कंपनी से जुड़े दो लोग भी गिरफ्तार किए गए थे। सीबीआइ की यह कार्रवाई रेलवे रैक देने की एवज में रिश्वत प्रकरण से जुड़ा हुआ बताया गया था। सीबीआई ने पटना, सोनपुर, हाजीपुर, समस्तीपुर और कोलकाता के कुल 16 ठिकानों पर छापेमारी की थी इस दौरान 46.50 लाख रुपये के साथ कई दस्तावेज भी बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed