फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Cabinet meeting chaired by CM Nitish Kumar, several agendas passed: jobs, creation of new posts

Bihar Cabinet: कैबिनेट में सीएम नीतीश ने 20 प्रस्ताव पर लगाई मुहर, नौकरी के लिए विभागों में नए पदों का सृजन

Tue, 17 Jun 2025 11:31 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 17 Jun 2025 11:31 AM IST
सार

Cabinet Meeting News: मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने वादे की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया। कई विभागों ने नए पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 
 

विज्ञापन
Bihar News: Cabinet meeting chaired by CM Nitish Kumar, several agendas passed: jobs, creation of new posts
सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हो गई। सीएम नीतीश कुमार ने 20 प्रस्तावों को स्वीकृति दी। आगामी चुनाव से पहले नौकरी को लेकर किए गए अपने वादे को सीएम नीतीश कुमार हर हाल में पूरा करना चाहते हैं। इसी को देखते हुए पूर्व में की गई घोषणाओं के मद्देनजर सीएम नीतीश कुमार ने मधुबनी, वीरगंज, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर, सहरसा जिले उड़ान योजना से जोड़ने की स्वीकृति दे दी। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और बिहार सरकार के बीच एमओयू (MoU) को स्वीकृति प्रदान की गई है। यह साझेदारी राज्य में हवाई संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

विज्ञापन


नीतीश सरकार ने शिक्षा विभाग में बाहली का रास्ता खोल दिया है। हाई स्कूलों में क्लर्क (लिपिक) की नियुक्ति के लिए नए को स्वीकृति दे दी है। वहीं लाइब्रेरियन की बहाली, ट्रांसफर समेत कई नियमों को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के कामकाज की निगरानी और सलाह के लिए तीन सलाहकारों की नियुक्ति संविदा पर की जाएगी। सीएम नीतीश कुमार ने इस प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी। सड़क निर्माण विभाग के मशीन से जुड़े काम को बेहतर तरीके से करने के लिए उसके पुनर्गठन की मंजूरी दी गई है। वहीं राजस्व से जुड़े मामलों पर सलाह और प्रारूप तैयार करने के लिए "राजस्व परामर्शदात्री समिति" बनाई गई है।
विज्ञापन


इससे रोजगार सृजन की संभावनाएं भी बढ़ेगी
पटना में होटल पाटलिपुत्र अशोक की भूमि पर जन-निजी भागीदारी के माध्यम से पांच सितारा होटल के निर्माण हेतु लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) कुमार इन्फ्राट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, पटना को निर्गत करने की स्वीकृति राज्य मंत्रीपरिषद ने आज दी। आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार द्वारा अनुमोदित रियायती एकरारनामा दस्तावेज के आधार पर सफल निविदाकर्ता को लेटर ऑफ अवार्ड (LOA) निर्गत करने की स्वीकृति प्रदान की गयी है। राजधानी पटना में पर्यटकों को आधुनिक सुविधायुक्त गुणवत्तापूर्ण आवासन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तीन पाँच सितारा होटलों का निर्माण कार्य जन-निजी भागीदारी के माध्यम से किया जाना प्रस्तावित है। इस होटल के निर्माण से राज्य में आने वाले देशी एवं विदेशी पर्यटकों को उच्चस्तरीय आधुनिक आवासन की सुविधा प्राप्त हो सकेगी, जिसके फलस्वरूप पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि हो सकेगी। पांच सितारा होटल के आस-पास आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि से राजस्व प्राप्ति में वृद्धि होगी, साथ ही रोजगार सृजन की संभावनाएं भी बढ़ेगी। राजधानी में शीघ्र ही दो और फाइव स्टार होटल निर्माण हेतु निविदा प्रक्रिया पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed