फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Businessman's wife commits suicide in Gaya; Was in depression: Police started investigation

Bihar News : डिप्रेशन की शिकार थी ऋचा, फ्लैट के किचन से कूदकर की थी आत्महत्या; पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

Mon, 24 Jun 2024 09:50 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Jun 2024 09:50 AM IST
सार

हाई प्रोफाइल मामला देखते हुए गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने जांच करने की जिम्मेदारी सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती को दिया है। पुलिस हर एंगल से जांच पर जुट गई है। 

विज्ञापन
Bihar News: Businessman's wife commits suicide in Gaya; Was in depression: Police started investigation
राजन सेठ के साथ ऋचा सेठ की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया की केवल बीघा मोड़ के पास स्थित सौदागर सिंह अपार्टमेंट में फ्लैट के किचन से कूद कर जान देने वाली ऋचा सेट के मामले में नया मोड़ आ गया है। रामपुर थाना में मृतिका की मां के बयान पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है। रामपुर थानेदार रवि कुमार ने बताया है कि ऋचा सेठ की मां अपने बेटे के साथ थाना आई और उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उनकी बेटी ऋचा सेठ कुछ दिनों से डिप्रेशन की शिकार थी। इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। इसमें उसके पति और उनके ससुराल वाले का कोई दोष नहीं है।
विज्ञापन


जांच करने की जिम्मेदारी सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती को दी गई
थानाध्यक्ष ने बताया है कि ऋचा की मां के बयान के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। इधर, इस मामले को हाई प्रोफाइल देखते हुए गया के सीनियर एसपी आशीष भारती ने इस मामले की जांच करने की जिम्मेदारी सिटी डीएसपी धर्मेंद्र भारती को दिया है। ताकि सारी बातें स्पष्ट हो सके। गया शहर के हार्डवेयर व्यवसायी राजन सेठ की पत्नी ऋचा सेठ ने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूद कर जान दे दी थी। जमीन पर गिरने के कारण सिर फट गया और मौके पर ही जान चली गई थी।
विज्ञापन


एक सप्ताह से बिजनेस के सिलसिले में बाहर टूर पर गए
शहर के हाई प्रोफाइल मामले को देखते हुए पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही थी। लेकिन, मां के बयान पर थाने में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया। आसपास के लोगों के अनुसार, घटना के वक्त मृतका का पति राजन सेठ घर ही थे। गौरतलब है कि जिस अपार्टमेंट में राजन रहते हैं वह सात मंजिला है। चौथी मंजिल के 403 नम्बर प्लैट में राजन सेठ अपनी पत्नी के साथ रहते थे। लोगों ने बताया कि राजन सेठ बीते एक सप्ताह से बिजनेस के सिलसिले में बाहर टूर पर गए थे। राजन सेठ घटना के एक दिन पहले ही दिल्ली से वापस लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत से कूदने से पहले काट ली थी हाथ की नस 
सूत्रों की मानें तो ऋचा सेठ चौथी मंजिला इमारत से कूदने से पहले अपना हाथ का नस काट ली थी, जिसके कारण घर के किचेन में कई जगहों पर खून के धब्बे मिले थे। इसकी वजह से कई सवाल उठने लगे थे। लेकिन, मामले को विराम देने से पहले पुलिस हर पहलुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed