फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bus overturns in Samastipur, three people including girl killed; Road Accident News, Bihar crime

Bihar News : समस्तीपुर में यात्रियों से भरी बस पलटी, बच्ची समेत तीन की मौत; अनियंत्रित होकर पोल से टकराई गाड़ी

Mon, 11 Mar 2024 03:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 11 Mar 2024 03:00 PM IST
सार

 समस्तीपुर बस स्टैंड से मिनी बस करीब 20 से 25 यात्रियों को लेकर समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही थी। इसी दौरान खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा गांव के पास बस के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

विज्ञापन
Bihar News: Bus overturns in Samastipur, three people including girl killed; Road Accident News, Bihar crime
सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर के खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा गांव के पास यात्रियों से बस पलट गई। इसमें बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं दस अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वालों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के मानदेव मंडल, बीके चौपाल और रेवड़ा गांव के ही महेश शर्मा की पुत्री निखिल कुमारी (10 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर खानपुर पुलिस ने तीनों शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं घायलों का उपचार भी कराया जा रहा है। 

विज्ञापन


कुछ लोगों को करंट भी लगा जो बस के ऊपर बैठे हुए थे
बताया गया है कि समस्तीपुर बस स्टैंड से मिनी बस करीब 20 से 25 यात्रियों को लेकर समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही थी। इसी दौरान खानपुर थाना क्षेत्र के रेबड़ा गांव के पास बस के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इससे गाड़ी असंतुलित हो गया और सड़क किनारे बिजली पोल से जा टकरा गई। इसके बाद सड़क के पास ही गड्ढे में पलट गई। इस घटना में मौके पर ही बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई अन्य जख्मी भी हो गए। बताया गया है कि कुछ लोगों को करंट भी लगा जो बस के ऊपर बैठे हुए थे। सभी घायलों को खानपुर पीएससी लाया गया। यहां तीन लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं 10 से अधिक घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया। सदर अस्पताल में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed