फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Burning Car after collision between bike and car accident news Begusarai news

Burning Car : बाइक की टक्कर में धू-धू जली कार, चालक ने कूद कर बचाई खुद की जान

Sun, 08 Dec 2024 11:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 08 Dec 2024 11:11 PM IST
सार

Bihar :  बाइक और कार में भिड़ंत हो गई। इसी दौरान वह गाड़ी बर्निंग कार बन गई। हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन कार जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Bihar News : Burning Car after collision between bike and car accident news Begusarai news
जलकर राख हुई कार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय में मोटरसाइकिल और कार में टक्कर हो गई। इस दौरान कार धू-धू कर जलने लगी। वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया। हालाँकि कार में आग लगने के बाद चालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


आमने-सामने हुई बाइक और कार में भिड़ंत 
घटना नगर थाना क्षेत्र के हेमरा चौक के समीप की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कार काली स्थान की तरफ से हेमरा की ओर आ रही थी, जबकि एक बाइक सवार विपरीत दिशा यानी हेमरा से काली स्थान की ओर जा रही थी। तभी एक निजी अस्पताल के सामने तीखे ब्रेकर के पास बाइक और कार में जोरदार टक्कर हो गई।  टक्कर होते ही कार के इंजन में आग लग गई। कार में आग लगते ही घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल हो गया। आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गये। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। इस घटना में कार चालक और मोटरसाइकिल चालक बाल बाल बच गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन को कॉल कर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर पूरी तरह से काबू पाया।  
विज्ञापन


                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed