फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brutal murder of mother and son in Khagaria: Land dispute, Bihar Police investigation

Bihar: मां-बेटे की निर्मम हत्या से खगड़िया में सनसनी, अपराधियों ने पहले गोली मारी फिर सिर भी काटकर मार डाला

Mon, 23 Jun 2025 01:30 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 23 Jun 2025 01:30 PM IST
सार

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले को लेकर पुलिस से कई बार शिकायत की गई लेकिन कहीं कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। अगर सही समय पर कार्रवाई होती तो अब तक छह लोगों की जान नहीं जाती।
 

विज्ञापन
Bihar News: Brutal murder of mother and son in Khagaria: Land dispute, Bihar Police investigation
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस।

विस्तार

खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महद्दीपुर गांव सोमवार की सुबह मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड से सनसनी मच गई। अपराधियों ने 45 वर्षीय फूला देवी और उनके लगभग 25 वर्षीय बेटे पंकज सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। इस दोहरे हत्याकांड के पीछे 2014 से चला आ रहा छह बीघे जमीन का विवाद है। इसने अब तक कुल छह जिंदगियां लील ली है।
विज्ञापन


सिर काटकर निर्मम हत्या कर दी
परिजनों के अनुसार, रविवार देर रात करीब एक बजे पांच से छह हमलावर फूला देवी के घर में घुस गए। उन्होंने पहले फूला देवी को नाक के पास गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है। इसके बाद उनके बेटे पंकज को पीछे से गोली मारी और फिर धारदार हथियार से उसका सिर काटकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस इस जमीन विवाद को गंभीरता से लेती तो शायद यह खूनी वारदात टाली जा सकती थी।
विज्ञापन

पूर्व मुखिया के बेटे की हत्या, घर से बाहर निकला था, अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर मार डाला
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में भी शिकायतें दर्ज कराई गईं
ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है। मृत परिवार का गांव के ही कुछ लोगों से वर्षों से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं और थाने में भी शिकायतें दर्ज कराई गईं। लेकिन, कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर दिया। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है। पसराहा थानेदार संजय कुमार विश्वास ने बताया कि मां और बेटे की हत्या हुई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed