Bihar News: पटना में भाई ने ही भाई को मार डाला, विवाद के बाद अचानक मारी दो गोली; विरोध में बवाल
Patna News : पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी प्रभारी विक्रम सिहाग ने बताया कि घटना के बाद एक टीम गठन करके हत्यारे भाई की तलाश में छापेमारी की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना के माधोपुर द्वारा गांव में झूलन राय एवं उनके मौसेरा भाई के बीच जमीनी विवाद को लेकर वर्षों से आपसी कलह चला रहा था। इसी बात को लेकर मंगलवार को बात इतनी बढ़ गई की झूलन राय के मौसेरे भाई ने गांव में दूध दुहने के क्रम में उनपर गोली चला दी। झूलन राय को दो गोली लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिए। घटना के बाद मौसेरा भाई मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और लोगों ने इसकी सूचना शाहपुर थाने को दी। सूचना मिलते ही शाहपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और झूलन राय के शव को अपने कब्जे में लेकर दानापुर अनुमंडल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि झूलन राय को मौसेरा भाई ने दो गोली मारी थी। इस मामले में शाहपुर थाना में दो भाइयों को हत्या का आरोपी बनाते हुए आवेदन दिया गया है। घटना के बाद शाहपुर थाने के द्वारा पुलिस टीम का गठन करके छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले को लेकर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर कई बार आपस में झड़प भी हो चुकी थी। आसपास गांव के लोगों ने समझा बूझकर मामला शांत कराया था। इसके बावजूद भी दोनों लोगों के बीच तनाव बनी हुई थी।