फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Brother conspired to rob sister in Muzaffarpur, robbers looted cash, engineer robber

Bihar: भाई ने बहन को लूटने की रची थी साजिश, लुटेरों को किया हायर, बैंक से निकलते ही 2.25 लाख लुटवाए

Mon, 17 Apr 2023 09:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Apr 2023 09:44 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में भाई ने बहन को लूटने की रची थी साजिश: लुटेरों को किया हायर, बैंक से निकलते ही 2.25 लाख लुटवाए, लूट का 51 हजार बरामद

विज्ञापन
Bihar News: Brother conspired to rob sister in Muzaffarpur, robbers looted cash, engineer robber
लूटकांड के आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सगे भाई ने ही अपनी बहन को लूटने की साजिश रची थी। इसको लेकर लुटेरों को हायर किया गया। बहन के बैंक से निकलते ही अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना बीते 11 अप्रैल की है। दरअसल पीड़ित महिला शांति देवी अपने भाई के साथ यूको बैंक में गई थी। वहां से दो लाख 25 हजार रुपये की निकासी की था। कैश लेकर भाई के साथ ससुराल जा रही थी। इसी दौरान बोचहा स्थित मानपुर बोखरा चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल के बल पर महिला से रुपए लूट लिए थे। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। मामले में महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले मास्टमाइंट समेत 4 को पकड़ा
एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस की विशेष टीम छानबीन में जुट गई। सूचना के आधार पर हथौड़ी थाना क्षेत्र के माधोपुर स्तिथ एक ईट भट्टा के समीप से 4 लोगों को पकड़ा गया। इनके पास से 51 हजार नकद, दो पिस्टल, दो चोरी की बाइक, 1 लैपटॉप, 4 मोबाइल, 5 हार्ड डिस्क व चार कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में तमिलनाडु के तिरुवल्लू जिले के फोनेरी थाना के हेमंत कुमार रग्घू, बोचहा थाना के कर्णपुर निवासी महिला का भाई रंजीत सहनी, सीतामढ़ी के लक्ष्मी मंडल और अहियापुर के पटियासा चौक निवासी दशरथ कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


रंजीत सहनी को पुलिस कड़ी सजा दिलवाए पुलिस
मामले में डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय ने प्रेस कांफ्रेंस जारी कर बताया कि घटना की साजिश रचने वाला महिला का भाई रंजीत सहनी था। इसके लिए उसने लुटेरों से संपर्क किया था। जांच में यह बात का खुलासा हुआ है। इसमें एक युवक तमिलनाडु का रहने वाला है। जो वर्तमान में मिठनपुरा में किराए के मकान में रहता है। यह रंजीत के संपर्क में था। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद जेल भेजा जा रहा है। परिजनों का कहना है कि पुलिस से अपील है कि इस मामले में शामिल रंजीत सहनी को पुलिस कड़ी सजा दिलवाएं ताकि हर भाई अपनी बहन के साथ ऐसा करने से पहले सौ पर सोचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed