फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP starts signature campaign against lathicharge from today, Nitish Kumar, JDU, Samrat Chowdhary

Bihar News : लाठीचार्ज के विरोध भाजपा ने आज से की हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत, कहा- जनता हिसाब लेगी

Mon, 24 Jul 2023 03:07 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 24 Jul 2023 03:07 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि हमने 10 लाख सरकारी नौकरियों का हिसाब मांगा, भ्रष्टाचार का हिसाब मांगा। इसलिए नीतीश सरकार ने हमें लाठियों से पिटवाने का काम किया। 

विज्ञापन
Bihar News: BJP starts signature campaign against lathicharge from today, Nitish Kumar, JDU, Samrat Chowdhary
लाठीचार्ज में घायल हुए कार्यकर्ताओं की तस्वीर भाजपा की टीम ने साझा की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार भाजपा की टीम आज से हस्ताक्षर अभियान चला रही है। यह अभियान 9 अगस्त तक चलेगा। भाजपा की युवा मोर्चा की टीम ने इसकी शुरूआत की है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कई तस्वीरों की जरिए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज की घटना को दर्शाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और सीएम नीतीश कुमार की सरकार बर्बर तरीके से लाठियां बरसाने का काम कर रही थी। इसमें हमारे 771 कार्यकर्ता घायल हो गए। जहानाबाद के जिला महामंत्री विजय सिंह की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सम्राट बोले- हमने भ्रष्टचार का हिसाब मांगा तो हमें लाठियों से पिटवाया
सम्राट चौधरी ने महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में कानून का राज खत्म हो गया है। हम यहां लाठियों का राज चलता है। इस हस्ताक्षर अभियान के जरिए उसे जनता तक बिहार सरकार की कारमाने को जनता तक पहुंचाएंगे। हमने 10 लाख सरकारी नौकरियों का हिसाब मांगा, भ्रष्टाचार का हिसाब मांगा। इसके लिए सरकार ने हमें लाठियों से पिटवाने का काम किया। नीतीश सरकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर अन्याय किया है। 2024 में जनता जवाब देगी। भाजपा 2024 में सभी 40 सीट पर सरकार बनाने जा रही है। 
विज्ञापन


जदयू ने पूछा- बम विस्फोट में मारे गए कार्यकर्ताओं के परिजनों को नौकरी कब?
वहीं जदयू ने भाजपा के इस हस्ताक्षर अभियान पर पटलवार किया है। जदयू एमएलसी और मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि बीते 2013 के अक्टूबर माह में गांधी मैदान की एक सभा में बम विस्फोट हुआ था। उस समय तत्कालीन भाजपा नेता नरेंद्र मोदी की सभा में विस्फोट के कारण कई भाजपा के कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी और उस समय नरेंद्र मोदी ने इस घटना में मौत के शिकार हुए सभी के पीड़ित परिजनों को नौकरी देने की बात कही थी लेकिन अभी तक उन्हें राहत नहीं मिली। भाजपा को उसके लिए भी हस्ताक्षर अभियान चलाना चाहिए और उन्हें राहत देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed