फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP's Giriraj Singh targets Nitish Kumar over cut in holidays in government schools; KK Pathak

Bihar News : सरकारी स्कूल में छुट्टी कटौती पर गिरिराज सिंह बोले- संभव है, बिहार में शरिया लागू कर दे यह सरकार

Wed, 30 Aug 2023 02:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 30 Aug 2023 02:24 PM IST
सार

Bihar News : सम्राट चौधरी ने कहा- यह घमंडिया सरकार लगातार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। चाचा-भतीजे की सरकार हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने से बाज नहीं आती है। बिहार में अब क्या अपने धार्मिक त्यौहार भी नहीं मना सकते हैं?

विज्ञापन
Bihar News: BJP's Giriraj Singh targets Nitish Kumar over cut in holidays in government schools; KK Pathak
गिरिराज सिंह-नीतीश कुमार - फोटो : twitter

विस्तार

बिहार में शिक्षा विभाग द्वारा सितंबर से दिसंबर तक की सरकारी स्कूलों की छुट्टियों को संशोधित करने पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने इसपर सवाल खड़ा कर दिया है और आरोप लगाया है कि इससे हिन्दू भावना आहत होगी। भाजपा के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर लिखा कि  शिक्षा विभाग,बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाये और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाये।
विज्ञापन


विज्ञापन


छुट्टियों को रद्द करना शिक्षा विभाग की तानाशाही दर्शाता
इतना ही नहीं केंद्रीय मंत्री ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिकार अधिनियम-2009 के अनुसार वर्ष में 1-5 कक्षा 200 दिन और 6-8 कक्षा 220 दिन संचालित करने का आदेश हैं एक वर्ष में 52 रविवार और 60 पर्व त्यौहार की छुट्टियां घटा कर भी स्कूल में 253 दिन वर्ग संचालित होता है फिर भी छुट्टियों को रद्द करना शिक्षा विभाग की तानाशाही दर्शाता है विभाग इस पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए छुट्टियां पूर्ववत करे अन्यथा सभी शिक्षक आंदोलन करके सरकार की नींव हिला के रख देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने कहा-  घमंडिया सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही
वहीं बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि यह घमंडिया सरकार लगातार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। चाचा-भतीजे की सरकार हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने से बाज नहीं आती है। बिहार में अब क्या अपने धार्मिक त्यौहार भी नहीं मना सकते हैं? दीपावली, दुर्गा पूजा के अलावा महापर्व छठ की छुट्टियों में भी कटौती कर दी गई है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है। तुष्टिकरण की राजनीति के प्रणेताओं को बिहार के जनता 2024 और 2025 में करारा जवाब देगी।

रक्षा बंधन पर भी इन स्कूल के बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा
शिक्षा विभाग जारी किए गए नए फरमान के अनुसार, रक्षा बंधन पर भी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों को स्कूल जाना पड़ेगा। इसके साथ ही दशहरा, दीपावली और लोक आस्था के महापर्व छठ की छुट्टियां भी काटी गई हैं। अभी से दिसंबर तक की 23 में से 12 छुट्टियों को खत्म किया गया है। विभाग ने विद्यालयों में 220 कार्यदिवसों के पूरा नहीं होने के कारण बच्चों पर पड़ रहे प्रभाव को इस फैसले का कारण बताया है। प्रारंभिक से उच्च माध्यमिक विद्यालयों तक में 31 अगस्त को राखी के दिन अवकाश नहीं रहेगा। दुर्गापूजा में छह दिनों की छुट्टी घोषित थी, इसे अब दो दिन कर दिया गया है। रविवार को जोड़कर यह तीन दिन होगा। बिहार के लोकपर्व की तैयारियों के मद्देनजर दीपावली से छठ तक लगातार छुट्टी रहती है। इस बार 13 नवंबर से 21 नवंबर तक कुल नौ दिनों की छुट्टी दिख रही थी, लेकिन अब इनकी संख्या चार हो गई है। दीपावली के दिन 12 नवंबर को छुट्टी रहेगी। फिर 15 नवंबर को चित्रगुप्त पूजा व गोवर्द्धन पूजा के दिन। इसके बाद 19 और 20 नवंबर को छठ का अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed