{"_id":"67b213d4b56ffd7ee001a78c","slug":"bihar-news-bjp-party-ex-rajyasabha-member-sis-chairman-rk-sinha-health-update-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"R K Sinha : आर के सिन्हा की तबीयत का अपडेट आया सामने, स्थिति में हो रहा सुधार; आईसीयू में हैं भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
R K Sinha : आर के सिन्हा की तबीयत का अपडेट आया सामने, स्थिति में हो रहा सुधार; आईसीयू में हैं भर्ती
Sun, 16 Feb 2025 10:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 16 Feb 2025 10:05 PM IST
सार
SIS Chairman Health Update : राज्यसभा के पूर्व सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा अभी सिंगापुर के हॉस्पिटल में एडमिट हैं। अभी उनके स्वास्थ्य का अपडेट सामने आया है, जिसके अनुसार वह अभी पूरी तरह से होश में नहीं आए हैं, लेकिन वह अपनी आंखें खोल रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व सांसद आर के सिन्हा का प्रोफाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
भाजपा के संस्थापकों में रहे राज्यसभा के पूर्व सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा अभी सिंगापुर के हॉस्पिटल में एडमिट है। उन्हें जनवरी में ही दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से सिंगापुर एयर एम्बुलेंस के माध्यम से शिफ्ट किया गया था। दिल्ली में एक बैठक के बाद नोएडा जाते समय 17 जनवरी की शाम उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया था। आननफानन में उन्हें दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
आईसीयू में हैं भर्ती, हो रहा है सुधार
डॉक्टरों ने अनुसार उन्हें ब्रेन हेमरेज, मिड ब्रेन एरिया में हुआ था। अधिक ब्लीडिंग के कारण, ब्रेन में ब्लड फ़ैल गया था। लेटेस्ट स्कैन और रिपोर्ट से ये पता चलता है कि दिल्ली मैक्स अस्पताल में ऑपरेशन के बाद डाले गए ड्रेन के माध्यम से अधिकतम ब्लड निकाला गया, परंतु सेरिब्रल फ्लूइड जमा होने लगा था, इसीलिए आज फिर, वी पी शंट के लिए, ब्रेन का ऑपरेशन, सिंगापुर अस्पताल के डॉक्टरों ने किया है। आर के सिन्हा अभी पूरी तरह से होश में नहीं आए हैं, लेकिन थोड़ी-थोड़ी वह अपनी आंखें खोल रहे हैं। सीमित रूप से न्यूरो रीहैब भी शुरू किया गया है। फिलहाल वह आईसीयू में ही भर्ती हैं। वेंटीलेटर सपोर्ट पर वाइटल पैरामीटर भी फिलहाल ठीक हैं।
विज्ञापन
एसआईएस ने दी जानकारी
इस संबंध में एसआईएस की तरफ से यह जानकारी दी गई है। इस जानकारी के अनुसार इंडिया, सिंगापुर और स्विट्जरलैंड के ब्रेन हैमर्ज और रिहैब विशेषज्ञ संस्थानों की टीम की सलाह से उनका इलाज चलाया जा रहा है। न्यूरो स्पेशलिस्ट डॉक्टर का कहना है कि ऐसे बड़े हैमरेज के बाद रिकवरी बहुत स्लो होती हैं। पहला लक्ष्य स्टेबल रखने का और कॉम्प्लिकेशन बचाने का होता है, लेकिन ऐसी स्थिति से भी लोग ठीक होकर आते है।
विज्ञापन