फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News; BJP Luv-Kush chariot sent to Ayodhya; Shri Ram Mandir, Samrat Chaudhary, Nitish Kumar, PM Modi

Ram Mandir: श्रीराम मंदिर के बहाने भाजपा ने छेड़ा 'लव-कुश' राग; बिहार में राम के साथ पीएम मोदी का भी जयघोष

Tue, 02 Jan 2024 06:02 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 02 Jan 2024 06:02 PM IST
सार

बिहार भाजपा ने 'सबके सिया, सबके राम' स्लोगन के साथ रथ को निकला। रथ को रवाना करते वक्त सम्राट चौधरी ने कहा कि मां जानकी की धरती से लव -कुश समाज पूरे बिहार को इस रथ के माध्यम से संदेश देगा।

विज्ञापन
Bihar News; BJP Luv-Kush chariot sent to Ayodhya; Shri Ram Mandir, Samrat Chaudhary, Nitish Kumar, PM Modi
लव-कुश रथ को अयोध्या के लिए रवाना करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व अन्य वरीय नेता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी को है। इसी बहाने बिहार भाजपा ने "लव-कुश' (बिहार में कोइरी-कुर्मी समाज) राग छेड़ दिया है। मंगलवार दोपहर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भगवा झंडा दिखाकर अयोध्या के लिए लव-कुश रथ को रवाना कर दिया। कहा गया है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर आज भाजपा के प्रदेश कार्यालय से लव- कुश समाज द्वारा लव कुश रथ यात्रा प्रारंभ हुई। बिहार भाजपा ने 'सबके सिया, सबके राम' स्लोगन के साथ रथ को निकला। रथ को रवाना करते वक्त सम्राट चौधरी ने कहा कि मां जानकी की धरती से लव -कुश समाज पूरे बिहार को इस रथ के माध्यम से संदेश देगा।

विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने कहा कि देश के सनातनी 500 वर्षों से उस दिन का इंतजार कर रहे थे जब उनके भगवान श्री राम भव्य राम मंदिर में पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को विशेष तौर पर साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि लंबे इंतजार के बाद भव्य राम मंदिर 22 जनवरी को स्थापित होने वाला है। सम्राट ने कहा कि यह यात्रा पार्टी के वरिष्ठ नेता जे पी वर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के सभी जिलों में पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि राम सबके हैं और भव्य मंदिर स्थापना और प्रभु के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सबके जाने का आग्रह लव कुश रथ यात्रा के माध्यम से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लव कुश समाज सभी को अयोध्या चलने का आह्वान कर रही है, लेकिन कोई जाना चाहता है, कोई नहीं जाना चाहता है।  
विज्ञापन


सम्राट चौधरी ने कहा- बिहार और अयोध्या का पुराना रिश्ता है
सम्राट चौधरी ने कहा कि विधान परिषद में विपक्ष के नेता हरि सहनी, पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, संजीव चौरसिया, एमएलसी अनिल शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, विधायक कृष्ण पटेल को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बिहार को माता जानकी की धरती बताते हुए कहा कि बिहार और अयोध्या का पुराना रिश्ता है। आज लव कुश समाज पूरे बिहार में यह संदेश देना चाहता है। वहीं रथ यात्रा रवाना को लेकर प्रदेश कार्यालय में किन्नर समाज के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे और गीत गाकर शुभकामना दी और भव्य मंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का गुणगान किया।  इस कार्यक्रम में झांकी भी निकाली गई। झांकी में बच्चे भगवान राम, मां जानकी, लक्ष्मण और हनुमान का रूप धरे राम दरबार प्रस्तुत कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


38 जिलों से होते हुए बक्सर के रास्ते अयोध्या पहुंचेगी
भाजपा की ओर से यह रथ यात्रा बिहार के सभी 38 जिलों से होते हुए बक्सर के रास्ते अयोध्या पहुंचेगी। इस रथ यात्रा में दो रथ हैं, जिसमे साथ में हवन कुंड भी है। यह यात्रा  पटना से रवाना होकर हाजीपुर होते हुए छपरा पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम होगा। दूसरे दिन यानी 3 जनवरी को यह यात्रा छपरा से सिवान होते हुए गोपालगंज पहुंचेगी जबकि उसके अगले दिन यह रथ बेतिया होते हुए वाल्मीकि नगर पहुंचेगी। पांच जनवरी को यह यात्रा वाल्मीकि नगर से मोतिहारी एवं शिवहर होते हुए पुनौरा धाम पहुंचेगी और वही रात्रि विश्राम होगा। सासाराम, आरा होते हुए 20 जनवरी को रामकर्म भूमि (विश्वामित्र आश्रम) बक्सर से आशीर्वाद लेकर गाजीपुर, सुल्तानपुर के रास्ते अयोध्या के लिए प्रस्थान  करेगी। 22 जनवरी को इस यात्रा का समापन अयोध्या जी में होगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed