फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: BJP leader raped a girl in Gaya, video and photo also went viral; Police arrested

Bihar News: भाजपा नेता ने दिव्यांग से किया दुष्कर्म, वीडियो भी कर दिया वायरल; परिजन बोले- बहलाकर ले गया था

Mon, 02 Sep 2024 11:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 02 Sep 2024 11:05 AM IST
सार

सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। उसे सजा दिलाने के लिए स्पीड ट्रायल कराया जाएगा। ताकि ऐसे आरोपी को शीघ्र सजा मिल सके। 

विज्ञापन
Bihar News: BJP leader raped a girl in Gaya, video and photo also went viral; Police arrested
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में हैवानियत हुई है। इसको अंजाम देने का आरोप भाजपा नेता पर लगा है। आरोप है कि शनिवार देर शाम भाजापा नेता नरेश राम तुरी ने दिमागी तौर पर कमजोर लड़की का दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं उसने हैवानियत के बाद फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला तूल पकड़ने लगा तो पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तार कर लिया। अब यह मामला काफी चर्चा में है। इस सियासत भी शुरू हो गई है। विपक्ष के नेता भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


लड़की को बहला फुसलाकर ले गया था
यह पूरा मामला गया जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र की एक गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते दिन फतेहपुर थाना क्षेत्र में दिमागी तौर पर कमजोर लड़की के साथ भाजपा के पूर्व विधायक स्व. काली चरण के अधेड़ पुत्र ने बहला फुसलाकर कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के परिजनों ने महिला थाना में आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता के परिजनों ने अपने लिखित शिकायत पत्र में बताया है कि मेरी बेटी दिमागी तौर पर कमजोर है। इसी का फायदा उठाकर भाजपा नेता ने लड़की को बहला फुसलाकर ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म के दौरान आरोपी ने लड़की की अश्लील फोटो और वीडियो बना कर वायरल कर दिया है। 
विज्ञापन


12 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार 
वहीं महिला थाना में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। 12 घंटे तक चली छापेमारी के दौरान दुष्कर्मी नरेश राम तुरी को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद महिला थाना में लाकर पुछताछ के बाद पुलिस आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भाजपा नेता के रूप में हुई पहचान 
वहीं दुष्कर्मी नरेश राम तुरी भाजपा नेता सह पूर्व विधायक स्व काली चरण के पुत्र है। जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। नाम नहीं छापने के शर्त पर भाजपा नेता ने बताया कि आरोपी के पिता पूर्व विधायक स्व. काली चरण भाजपा के नेता थे। उनके देहांत के बाद आरोपी नरेश राम तुरी भाजपा में शामिल हुए थे। सूत्रों की मानें तो वह भाजपा में अनुसूचित जाति मोर्चा किसी पद पर हैं। हालांकि भाजपा के किसी अधिकारी ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सीनियर एसपी आशीष भारती ने बताया कि गया पुलिस जघन्य घटनाओं को रोकने के लिए लगातार काम कर रही है। उक्त घटना में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई है। आरोपी को सजा दिलाने के लिए स्पीड ट्रायल कराया जाएगा। ताकि ऐसे आरोपी को शीघ्र सजा मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed