Bihar News : नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पहुंचे दरभंगा, सरकार और एसएसपी को दी नसीहत, जानिए वजह
Liquor Ban in Bihar : सत्ता की दलाली करने से काम नहीं चलेगा। सत्ता बदलने में देर नहीं लगती और जब सत्ता बदलेगी तो ऐसे सभी पदाधिकारियों का न सिर्फ फाइल खुलेगा बल्कि अवैध तरीके से कमाई गई अकूत संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय सिन्हा मकसूदपुर गांव पहुंचे और तीनों मृतक परिवार से मिलकर घटना की पूरी जानकारी ली। जो लोग इलाजरत हैं बल्कि घटना में जीवन मौत से जूझ जिन लोगो की जान बची ही उनसे पूरी घटना की सच्चाई भी जाना उनसे भी बात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने और इंसाफ की लड़ाई आगे ले जाने का भरोसा दिलाया है। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद भाजपा नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार के साथ साथ दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार पर जमकर भड़ास निकाली। विजय सिन्हा दरभंगा के एसएसपी अवकाश कुमार का नाम लेते हुए धमकी भरे लहजे में कहा कि सत्ता की दलाली करने से काम नहीं चलेगा। सत्ता बदलने में देर नहीं लगती और जब सत्ता बदलेगी तो ऐसे सभी पदाधिकारी का न सिर्फ फ़ाइल खुलेगा बल्कि अवैध तरीके से कमाई गई अकूत संपत्ति की भी जांच कराई जाएगी।
जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की हुई थी मौत
दरअसल दरभंगा जिला के हायाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मकसुदपुर गांव में जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि अभी भी दो लोग डीएमसीएच में इलाजरत हैं। पंद्रह अक्टूबर को दरभंगा के हायाघाट थाना इलाके के मकसूदपुर गाव में पांच लोग एक साथ बीमार पड़े थे, जिसके बाद एक के बाद एक तीन लोगों की मौत से गांव में कोहराम मच गया था। उस समय गांव के पीड़ित परिवार ने इसके पीछे जहरीली शराब पीने को मौत का कारण बताया था।
एसएसपी को दी नसीहत
विजय सिन्हा इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने बिहार में सत्ता के संरक्षण में शराब का अवैध कारोबार चलने की बात कहते हुए दरभंगा के एसएसपी को नसीहत देते हुए कहा कि एसएसपी सत्य का साथ दे। घटना को छुपाने का काम नहीं करे। विजय सिन्हा ने मृतक के परिजन को अविलंब सरकारी मुआवजे की राशि देने की मांग सरकार से की है।
मृतक के परिजनों ने नीतीश कुमार को बताया मौत का जिम्मेदार
मृतक लालटून की पुत्री पार्वती देवी का कहना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में जब शराब खुला हुआ था तब इतने लोग शराब पीने से नहीं मरते थे, लेकिन जब से शराबबंदी हुआ है तब से शराब पीकर मरने वालो की संख्या काफी बढ़ गई है। घर-घर शराब बनता है और डिलेवरी की जाती है, जिससे काफी महिलाएं विधवा हो रही हैं। मेरे गांव में मरने वाले तो मर गए लेकिन सरकार और प्रशासन से मांग करते हैं कि हमलोग को इंसाफ मिले। मृतक के परिजनों को सहायता मिलना चाहिए और शराब बेचने वालों को कठोर सजा मिलनी चाहिए।