{"_id":"6719c1ae14c09488410d40c3","slug":"bihar-news-bihar-weather-today-weather-news-bihar-patna-mausam-rain-or-winter-entry-in-bihar-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Today Bihar: सुबह ठंडी हवा क्यों चलने लगी, बदल बरसेंगे या नहीं? बिहार का मौसम अपडेट देखें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Today Bihar: सुबह ठंडी हवा क्यों चलने लगी, बदल बरसेंगे या नहीं? बिहार का मौसम अपडेट देखें यहां
Thu, 24 Oct 2024 09:10 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 24 Oct 2024 09:10 AM IST
सार
Bihar Weather : यह तूफान का असर है या अब ठंड आ गई है? गुरुवार की सुबह बिहार में लोगों ने ठंडी हवा का एहसास किया। मौसम पूर्वानुमान में कई जगह बारिश के आसार बताए गए हैं। पूरी जानकारी इस खबर में।
विज्ञापन
शहर में सुबह से छाया रहा काला बादल। संवाद
विस्तार
ओडिशा और पश्चिम बंगाल में आज चक्रवात और भीषण तूफान आने की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग ने भी दोनों राज्यों के लिए चेतावनी जारी की है। बंगाल की खाड़ी से उठने वाला समुद्री तूफान दाना आज यानी 24 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल से टकराएगा। इसका असर बिहार के 13 जिलों में दिखेगा। मौसम विभाग ने बिहार के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बुधवार शाम से पूर्णिया, कटिहार समेत कई इलाके में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई है। पटना में आज सुबह से चल रही ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दी है। धूप और छांव का खेल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
150 से भी ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया
मौसम विभाग के मुताबिक कि चक्रवाती तूफान दाना पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में गंभीर रूप धारण कर सकता है। यह तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा तट को पार कर पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए रेलवे ने 150 से भी ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। इनमें राजधानी और शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल है।
विज्ञापन
बिहार के इन जिलों दिखाई देगा असर
मौसम विभाग के अनुसार, दाना तूफान का असर बिहार के कुछ जिलों में पड़ने की आशंका है। इसमें भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज जिले शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।