फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar weather news today patna rain forecast weather bihar today mausam news in hindi

Bihar Weather: बारिश से बढ़ने वाली है ठंड; आज कैसा है बिहार का मौसम और आगे कैसा रहेगा? जानें हर सवाल का जवाब

Mon, 09 Dec 2024 10:30 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 09 Dec 2024 10:30 AM IST
सार

Bihar News : ठंड का मौसम है, लेकिन दिन में धूप लगातार रह रही थी। अब अचानक ऐसा दिख रहा है कि मानो बारिश होने वाली है। क्या पूर्वानुमान है बिहार के मौसम को लेकर? क्या दिल्ली जैसी बारिश का पूर्वानुमान यहां भी है? क्या इसके कारण ठंड अचानक बढ़ेगी?

विज्ञापन
Bihar News : Bihar weather news today patna rain forecast weather bihar today mausam news in hindi
पटना के कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में ठंड बढ़ने वाली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जिलों में बारिश के आसार बने हैं। पटना, भोजपुर, अरवल, गया, भोजपुर, अरवल, रोहतास में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पटना, भोजपुर, अरवल, गया, भोजपुर, अरवल, रोहतास में मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। गया में रविवार देर रात बारिश ने कनकनी बढ़ गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार के दक्षिणी एवं उत्तरी भागों के कुछ जिलों में बारिश होने के आसार हैं। आज सुबह कई जिलों में सुबह में घना कोहरा देखने को मिला। पटना में सुबह धूप नहीं निकली। आसमान में बादल छाए दिखे। मौसम विभाग की मानें तो बारिश के कारण तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट आएगी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


इन जिलों में घना कुहासा
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, कोसी-सीमांचल और अंग प्रदेश के जिले जैसे सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, खगड़िया और बांका में घना कुहासा छाया रहेगा। वहीं दूसरी ओर जिन जिलों में बारिश का संभावना है अगर वहां वर्षा होती है तो ठंड में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहरसा में सबसे ज्यादा ठंड
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक ठंड सहरसा में पड़ी। यहां का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे अधिक गर्मी गया जिले में पड़ी। यहां का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्यियस दर्ज किया गया। हालांकि, रात में हुई बारिश ने कनकनी बढ़ा दी। पारा गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं पटना का न्यूनतम तापमान 16.1 सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 15.7 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 12.3 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

जानिए, आज कहां कैसा रहा मौसम
गया में बारिश ने बढ़ाई कनकनी

  • गया में इस समय मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरन में डाला है। बीती रात बारिश के कारण कनकनी बढ़ गई है।

वैशाली में सर्द पछुआ हवा से ठिठुरन

  • वैशाली में अब तक धूप नहीं निकली है। सर्द पछुआ हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा है। 
सुपौल में निकली हल्की धूप
  • सुपौल में ठंड का असर दिखना शुरू हो गया है। सोमवार सुबह आठ बजे तक सड़कों पर कोहरा रहा। अब हल्की धूप निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed