फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Political News, Tejashwi Yadav not in buxar with CM Nitish Kumar in bihar political crisis

Bihar Political Crisis: अपने विभाग के कार्यक्रम में नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव, सीएम नीतीश पहुंचे; क्या पक्का है

Sat, 27 Jan 2024 11:35 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 27 Jan 2024 11:35 AM IST
सार

Bihar News : राष्ट्रीय जनता दल खुद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अलग होने की राह पर है? अगर आपके मन में यह सवाल है तो इसका जवाब यहां है। राजद के विभाग में बड़ा ट्रांसफर सीएम नीतीश की हरी झंडी से हुआ। तेजस्वी यादव अपने विभाग के कार्यक्रम में नहीं गए, सीएम नीतीश कुमार पहुंचने वाले हैं।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Political News, Tejashwi Yadav not in buxar with CM Nitish Kumar in bihar political crisis
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से राज्य की मौजूदा महागठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री के साथ तेजस्वी यादव बिहार के पर्यटन मंत्री भी हैं। वह दो दिन पहले भी लोगों को बिहार आने का न्यौता दे रहे थे। लेकिन, राज्य में सियासी घमासान के बीच उन्होंने अपने विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम से भी मुंह मोड़ लिया है। यही सच है। राजद कोटे के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का लंबित तबादला आदेश शनिवार को मुख्यमंत्री की सहमति के बाद जारी हो गया। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के विभाग ने भी बड़े पैमाने पर तबादले कर सरकार को स्थिर दिखाया था। लेकिन, अब तेजस्वी यादव ने पर्यटन विभाग के कार्यक्रम में नहीं जाकर एक तरह से पक्का कर दिया है कि राजद ने भी सीएम नीतीश से दूरी बना ली है। तेजस्वी यादव के विभाग ने बक्सर में यह कार्यक्रम रखा था, जिसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हेलीकॉप्टर पटना से रवाना हो गया है। तेजस्वी नहीं गए हैं।

विज्ञापन

इसी कारण हर तरफ है चुप्पी, जानें बात कहां है अटकी
विज्ञापन


 

Bihar News : Bihar Political News, Tejashwi Yadav not in buxar with CM Nitish Kumar in bihar political crisis
सीएम नीतीश कुमार और भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने जलाभिषेक किया। - फोटो : अमर उजाला

अश्विनी चौबे और सीएम नीतीश के बीच बातचीत
इधर, बक्सर में ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज- 1 और 2 का शिलान्यास किया। कार्यक्रम में भाजपा सांसद अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार और अश्विनी चौबे में बातचीत हुई। सीएम नीतीश कुमार ने विकास कार्य का जायजा भी लिया। भाजपा सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि ईश्वर की कृपा से बाबा ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य हुआ। जदयू के साथ गठबंधन के सवाल पर  अश्विनी चौबे ने कहा कि होइहि सोइ जो राम रचि राखा। 



तेजस्वी यादव को कार्यक्रम में बुलाया गया था
दरअसल, राजद की ओर से सरकार को लीड कर रहे डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी शनिवार को ब्रह्मेश्वर स्थान मंदिर के विकास कार्य फेज- 1 और 2 के शिलान्यास कार्यक्रम में बुलाया गया था। उन्हें शुक्रवार को राजभवन भी बुलाया गया था। शुक्रवार को वह राजभवन नहीं गए तो नीतीश कुमार के बगल वाली उनकी कुर्सी से पर्ची हटाकर वहां जदयू कोटे के मंत्री अशोक चौधरी सीएम से बतियाते नजर आए। शनिवार को बक्सर में भी कुर्सी लगी रही लेकिन तेजस्वी यहां भी नहीं पहुंचे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed