फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police sub inspector shot during encounter with liquor smugglers in gopalganj bihar news

Sub Inspector Shot : बिहार में शराब तस्करों से पुलिस की मुठभेड़; गोपालगंज में एसआई को लगी गोली, पटना रेफर

Thu, 04 Apr 2024 12:35 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 04 Apr 2024 12:35 PM IST
सार

Bihar : यूपी के शराब माफिया शराब लेकर लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए गोपालगंज की तरफ गंडक नदी के रास्ते प्रवेश कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी करने लगी, जिसके बाद शराब माफियाओं ने पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police sub inspector shot during encounter with liquor smugglers in gopalganj bihar news
कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

गोपालगंज में यूपी के शराब माफियाओं ने बिहार पुलिस की टीम पर हमला किया है। फिर पुलिस ने भी कार्रवाई की जिसके कारण शराब माफियाओं को जान बचाकर भागनी पड़ी है। हालांकि पथराव में एक सब इंस्पेक्टर और एक चौकीदार जख्मी हो गए हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज में भर्ती कराया गया जहां जांच और एक्सरे में यह पता चला की सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार के दाहिने हाथ में एक गोली लगी है। गंभीर रूप से जख्मी सब इंस्पेक्टर को पटना मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना विशम्भरपुर थाना क्षेत्र के सलेहपुर गांव की है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के शराब माफिया शराब लेकर घुस रहे थे बिहार 
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के शराब माफिया  शराब लेकर लोकसभा चुनाव में खपाने के लिए गोपालगंज की तरफ गंडक नदी के रास्ते प्रवेश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही विशंभरपुर थाने की पुलिस ने घेराबंदी कर शराब माफियाओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी। पुलिस से घिरा देख यूपी के कुशीनगर जिले के शराब माफियाओं ने ग्रामीणों का सहारा लेकर पुलिस टीम पर पथराव और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गोपालगंज पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार के दाहिने हाथ में गोली लग गई। गंभीर रूप से जख्मी सब इंस्पेक्टर को पटना मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


तस्करों की हुई पहचान, यूपी के कुशीनगर जिला के हैं तस्कर
घटना के संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि गंडक नदी का दुर्गम इलाका है, इसलिए शराब माफिया यूपी की तरफ भाग निकले। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं की पहचान कर ली गई है। यूपी के कुशीनगर जिला से यह तस्करी हो रही थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में एसआईटी छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस ने अर्धसैनिक बलों के साथ यूपी के सीमावर्ती और गंडक नदी के दुर्गम दियरा इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed