{"_id":"66fbc4452909059b4e082300","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-six-children-injured-in-bomb-blast-in-bhagalpur-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bomb Blast in Bihar : बम के धमाके से छह बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर; मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bomb Blast in Bihar : बम के धमाके से छह बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर; मची अफरातफरी
Tue, 01 Oct 2024 03:14 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:14 PM IST
सार
Bihar News : बिहार के भागलपुर में एक बार फिर बम विस्फोट की घटना सामने आई है। इस बार भी बच्चे शिकार हुए हैं। छह बच्चे घायल हैं। आननफानन में उन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन घायल बच्चों में दो की हालत काफी गंभीर है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भागलपुर में मंगलवार की सुबह बम का तेज धमाका हुआ, जिसमें 6 बच्चे घायल हो गए। घटना हबीबपुर थानाक्षेत्र के खिलाफत नगर की है। पुलिस का कहना है कि यह सुतली बम था, जिसके फटने से कई बच्चे घायल हो गये हैं, जिसमें दो की हालत गंभीर है। उनका मायागंज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायलों में मुहम्मद मन्ना, उसका भाई गाेलू के साथ-साथ मुहम्मद आरिफ, मुहम्मद शाहीन, मुहम्मद छोटी और समर शामिल हैं। उन घायलों में मन्ना और गोलू की हालत काफी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
गेंद समझ कर उठा लिया बम
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है कि खिलाफतनगर के गली मे छह छोटे-छोटे बच्चे खेल रहे थे। खेलने के दौरान उनकी नजर कूड़े के ढेर के पास एक गेंदनुमा कोई वस्तु दिखाई पड़ा। उनमें से एक मुहम्मद इरशाद के पुत्र मुहम्मद मन्ना ने उसे गेंद सस्मझ कर उठाकर पटक दिया। उसे पटकते ही तेज का धमाका हुआ और चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। बम के धमाके को सुनकर घर से लोग बाहर निकले। धुआं के बीच बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज गूंजने लगी। आननफानन में लोग उस सभी बच्चों को मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन