फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar police investigation Fire due to gas leakage in cylinder in Kishanganj, children burnt

Bihar News : गैस सिलेंडर से रिसाव, आग में पांच बच्चे झुलसे, स्थिति गंभीर

Mon, 21 Oct 2024 06:59 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 21 Oct 2024 06:59 PM IST
सार

Bihar : खाना बनाते समय घर में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिसमें पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने अग्निशमन को सूचना दी। फिलहाल सभी बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar police investigation Fire due to gas leakage in cylinder in Kishanganj, children burnt
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

किशनगंज में खाना बनाते समय घर में सिलेंडर से गैस रिसाव होने से आग लग गई, जिसमें पांच बच्चे बुरी तरह झुलस गए। घटना सदर प्रखंड के मड़वा टोली की है। आग लगने के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायलों में नूरसदा खातून (12), आयन खातून (8), तनवीर अलम (10) और मोहम्मद अली (16) है। सभी मड़वाटोली के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


गैस रिसाव से लगी आग 
घटना के संबंध में लोगों ने बताया कि मड़वाटोली में घर में महिला गैस पर खाना बना रही थी। तभी गैस के पाइप से आग निकलने लगी। आग लगने के बाद पास में रखे मकई के बोझे भी जलने लगे। आवाज सुनकर पास के चौक में खड़ा एक बच्चा अन्य बच्चे को बचाने पहुंचा। वह भी झुलस गया। घायल बच्चों का शरीर बुरी तरह झुलसा है। आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल बच्चों को पुलिस के वाहन में बिठाकर इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया।
विज्ञापन


एमजीएम मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज 
आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस फिर अस्पताल भी गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग की टीम को दी। अग्निशमन पदाधिकारी मदन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। हलांकि आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में झुलसे बच्चों को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वहीं किशनगंज सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार भी एमजीएम मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एमजीएम मेडिकल कॉलेज में घायल बच्चों का इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed