{"_id":"65f415f971744b72a808cb6d","slug":"bihar-news-bihar-police-investigation-after-threat-letter-from-naxalite-for-killing-jdu-leader-among-five-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : जदयू नेता समेत छह की मौत का फरमान, जन-अदालत में सजा की नक्सली धमकी से गया के ग्रामीण इलाकों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : जदयू नेता समेत छह की मौत का फरमान, जन-अदालत में सजा की नक्सली धमकी से गया के ग्रामीण इलाकों में दहशत
Fri, 15 Mar 2024 03:03 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 15 Mar 2024 03:03 PM IST
सार
नक्सलियों के मौत के फरमान सुनाने के बात सुन गुरारू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल कायम है।
विज्ञापन
नक्सली (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
गया में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादियों ने पर्चा के माध्यम से एक बार फिर लोगों को जान मारने का फरमान जारी किया है। लेकिन इस बार जदयू खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंभू सिंह समेत आधा दर्जन ग्रामीणों को जान मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
नक्सलियों के मौत के फरमान सुनाने के बात सुन गुरारू थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव के ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल कायम है। हालांकि सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर पर्चा को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
जन अदालत लगा कर सजा ए मौत की फरमान जारी किया
मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गुरारु थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नक्सलियों ने धमकी भरा पर्चा चिपकाया था। जब ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ते ही जंगल की आग की तरह खबर फैल गई। पर्चा के माध्यम से नक्सलियों ने प्रतिबंधित जमीन खरीदने और बेचने वाले लोगों को जन अदालत लगा कर सजा ए मौत की फरमान जारी किया है। जिसमें जदयू खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शंभू सिंह, गुरारू थाना के तरौंची गांव के रहनेवाले दुर्गा पासवान, रामाशीष, संतोष पासवान, रौंदा गांव के शंकर सिंह और संजय सिंह समेत अन्य का नाम शामिल हैं। वहीं घटना की सूचना के बाद गुरारू थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और नक्सली पर्चा को अपने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन